रंगपंचमी पर राशिनुसार करें रंगों का प्रयोग, होगा खुशनुमा जीवन...

* रंगपंचमी और आपकी राशि, क्या कहती है, जानिए 
 
रंगपंचमी लौकिक व्यवहार में प्रमुख भारतीय त्योहार होने के साथ साधना की दृष्टि से भी विशेष तंत्रोक्त-मंत्रोक्त सिद्धमय महापर्व है। वास्तु एवं ज्योतिषी पं. मोहनलाल द्विवेदी कहते हैं कि जीवन को खुशनुमा और रंगीन बनाने के लिए राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
 
मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं।
इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
 
 
वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं।
ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
 
मिथुनः- आपका रंग हरा हैं।
हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
 
 
कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है।
यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।
 
 
सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं।
ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।
 
 
कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है।
यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
 
 
तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है।
ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
 
वृश्चिक :- आपका रंग लाल है।
लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
 
 
धनु और मीनः- आपके रंग पीले और लाल हैं।
खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
 
 
मकर और कुंभ :- काला, नीला और बैगनी आपके रंग हैं।
ये रंग आपके अनुकूल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी