बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर, 7 राशियों के लिए है शुभ

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (12:55 IST)
Mercury transit 2023: बुध ग्रह का कुंभ राशि में 27 फरवरी 2023 सोमवार की शाम को 04 बजकर 33 मिनट पर बजे होगा। कुंभ में पहले से विराजमान सूर्य और शनि के साथ उसकी युति होगी। सूर्य के साथ युति बुधादित्य योग का निर्माण करेगी। तीन ग्रहों से त्रिग्रही योग बनेंगे। बुध ग्रह कुंभ राशि में 16 मार्च 2023 तक रहेगा। इस योग संयोग से 7 राशियों को मिलने वाला है फायदा।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में बुध का गोचर आपकी आर्थिक को मजबूत करेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। करियर में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में विजयी होंगे।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में बुध का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और स्थिरता दिलाएगा। पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं तो अच्छा समय रहेगा। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में अच्छी प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर आपके भाग्य को जागृत करेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सभी इच्‍छाओं की पूर्ति होगी। वेतनवृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यात्राओं के भी योग बनेंगे।
4. सिंह राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर नौकरी और व्यापार के लिए शुभ है। आपको नई सफलताएं प्राप्त होंगी। पदोन्नति के योग भी बनेंगे। आपका व्यवसाय उन्नत होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
5. तुला राशि : आपकी राशि में बुध का पांचवें भाव में गोचर आपकी आमदानी को बढ़ा सकता है या अचानक से धन प्राप्ति के योग बना सकता है। नौकरी में नए मौके मिलेंगे और व्यापारी हैं तो व्यपार का विस्तार करने की योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा में बढ़ोतरी होगी। हालांकि संतान को लेकर चिंता हो सकती है।
 
6. मकर राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर शुभ है। वाणी के माध्यम से सभी को अपना बना लेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। मुकदमें में जीत हासिल होगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
7. कुंभ राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर आपको सभी तरह की चुनौतियों से निपटने की क्षमता देगा। व्यापार के उद्देश्य से यह समय अच्‍छा साबित होगा लेकिन नौकरी में आपको सतर्क रहकर कार्य करना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे और मधुरता बढ़ेगी। संतान की ओर से आपको अच्छे संकेत मिलेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी