कानों के आकार से आप भी जानिए अपना भाग्य

आपके कान भी खोलते हैं आपके राज... 


 

 

दीवारों के भी कान होते हैं यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आपने अपने कान पर गौर
फरमाया है कि उनकी बनावट भी आपके व्यक्तित्व के राज खोलती है।

आइए जानते हैं कानों के आकार से अपना भाग्य-विचार : 


लंबे कान- अधिक लंबे कान बुद्धि, वाक्-चातुर्य तथा व्यवहारकुशलता का प्रतीक हैं। ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।
 



छोटे कान- ऐसा व्यक्ति धनहीन, कृपण एवं प्रभावहीन होता है। संदेह और डर की भावना में जीवन व्यतीत करता है।


बंदर जैसे कान- ऐसे व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकारयुक्त होते हैं। दुखमय गृहस्थ जीवन भोगते हैं। जीवन में स्थिरता नहीं होती तथा धनहीन होते हैं।



कानपटी से जुड़े हों- ऐसा व्यक्ति बुद्धि एवं कौशल से धन प्राप्त करता है। प्रत्येक कार्य साधने की युक्ति रखता है।


 

नीचे से गोलाई वाले कान- अपार धन, यश, वैभव, भोगवृत्ति तथा ऐश्वर्य एवं सुख-सुविधा को दर्शाते हैं।

उभरी मोटी पपड़ी वाले कान- ईश्वर भक्ति एवं यश की वृद्धि का प्रतीक है।


 
कानों पर बाल- ऐसे व्यक्ति चतुर, दंभी, स्वार्थी तथा व्यवहारकुशल होते हैं। धन संचय करने में सत्य-असत्य की परवाह नहीं करते।


 

वेबदुनिया पर पढ़ें