Guru Pushya Nakshatra 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का योग, जानें क्या करें इस दिन

WD Feature Desk

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (13:03 IST)
Guru pushya nakshatra 2024 dates and time: इस बार दिवाली के पहले 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन गुरु पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह नक्षत्र लक्ष्मी पूजा और खरीदी के लिए शुभ माना जाता है। सोना और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच रहेगा। इसके  अलावा जानिए कि इस दिन और क्या कर सकते हैं।
 
गुरु पुष्य नक्षत्र पर क्या करना चाहिए?
24 अक्टूबर 2024 गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन का शुभ मुहूर्त जानें
गुरु पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा
 
कब से कब तक रहेगा गुरु पुष्य नक्षत्र:-
नक्षत्र प्रारंभ:- 24 अक्टूबर को प्रात: 06:15 से प्रारंभ।
नक्षत्र समाप्त::- 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे समाप्त।
pushya yoga 2024
पुष्य नक्षत्र का महत्व:- यह नक्षत्र सोना, चांदी और वाहन खरीदा के लिए शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है़ अत: इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है। यह नक्षत्र योग सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, घर, गृह प्रवेश, ग्रह शांति, शिक्षा सम्बन्धी मामलों के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है। यह योग अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ मुहूर्त के रूप में जाना जाता है।
 
24 अक्टूबर 2024 गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन का शुभ मुहूर्त:-
सोना और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच।
लाभ का चौघड़िया: दोपहर 12:05 से दोपहर 01:29 के बीच।
शुभ का चौघड़िया: अपराह्न 04:18 से शाम 05:42 के बीच।
 
24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या करें?
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी