गुरु का शुभ प्रभाव बढ़ाना है तो इन्हें आजमाएं

बृहस्पतिवार पर ऐसे बढ़ाएं गुरु की शुभता 
 
गुरुवार के दिन बृहस्पति से संबंधित चीज दान करने से बृहस्पति ग्रह की पीड़ा एवं दोषों से मुक्ति मिलती है।

 
* पीले पुष्प, पीला वस्त्र, शक्कर, घोड़ा (लकड़ी या खिलौना घोड़ा), चने की दाल, हल्दी, ताजे फल, नमक, स्वर्णपत्र, कांस्य आदि का दान करने से बृहस्पति का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। इससे गुरु के शुभ प्रभाव में भी वृद्धि होती है।

* सफेद सरसों, सफेद फूल, चमेली के पुष्प, गूलर, दमयंती, मुलहठी और शहद मिश्रित जल से स्नान करने पर बृहस्पति के अशुभ प्रभाव कम होकर पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। इससे  गुरु के शुभ प्रभाव में तत्काल वृद्धि होती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें