Effect of planetary changes May 2025: मई माह में वैसे तो 6 ग्रहों का गोचर हो रहा है परंतु इस सप्ताह यानी 12 से 18 मई के बीच 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान देश और दुनिया में मौसम, सैन्य और राजनीतिक क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन होते हुए देखेंगे। खासकर बृहस्पति के राशि परिवर्तन के बाद कुछ बड़ा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जैसे 29 मार्च को शनि ने राशि परिवर्तन किया था इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ और फिर 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चला। यानी शनि के राशि परिवर्तन करके के 1 माह के भीतर ही यह सभी घटनाक्रम हुए इसी प्रकार अब आशंका जताई जा रही है कि 15 मई को बृहस्पति काराशि परिवर्तन होगा जो देश और दुनिया में हालात को बदल देगा।
1. सूर्य देव (14 मई 2025): 14 मई, 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे।
2. बृहस्पति (15 मई 2025): गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 15 मई, 2025 को सुबह 02 बजकर 30 मिनट पर गुरु बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। यहीं से वे 8 वर्षों तक अतिचारी गोचर करेंगे। बृहस्पति के गोचर से जलवायु पर नकारात्मक प्रभाव होगा। देश और दुनिया में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, कुम्भ और मीन राशि के लिए यह शुभ रहेगा।
3. बुध ग्रह (18 मई 2025): बुध 07 मई को सुबह 03 बजकर 53 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 मई, 2025 को रात 12 बजकर 13 मिनट पर इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद बुध ग्रह 23 मई, 2025 को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा।
4. राहु (18 मई 2025):18 मई को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर छाया ग्रह राहु शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे देश और दुनिया में रोग या महामारी का प्रकोप रहेगा। टैक्नोलॉजी बढ़ेगी और लोगों में असंदोष भी भावना भी बढ़ जाएगी। मेष, वृषभ, कन्या, तुला और धनु राशि के लिए राहु का गोचर शुभ रहेगा।
5 केतु (18 मई 2025):18 मई, 2025 को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर छाया ग्रह केतु सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। केतु के कारण देश और दुनिया में हर कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ेगा। मिथुन, तुला और धनु के लिए केतु का परिवर्तन लाभकारी रहेगा।
6. शुक्र (31 मई 2025): 31 मई, 2025 को शुक्र 11 बजकर 17 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ राशि को इस गोचर से लाभ होगा।