10 October Birthday: आपको 10 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (18:14 IST)
10 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 
आपका जन्मदिन: 10 अक्टूबर
 
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।ALSO READ: Govatsa Dwadashi 2025: गोवत्स द्वादशी कब है? जानें व्रत के नियम, मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा
 
आपके लिए खास
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
रेखा (Rekha): भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्री।
 
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) तेलुगु और हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
 
आर. के. नारायण (R. K. Narayan): भारत के महान उपन्यासकार (मालगुडी डेज़ के लिए प्रसिद्ध)।
 
क्लाद सिमोन (Claude Simon): नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक।
 
बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh Senior): भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी (ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता)।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Rama Ekadashi Katha 2025: राजा मुचुकुंद का धर्मपरायण शासन और एकादशी व्रत कथा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी