यदि हम भारत की कुंडली की बात करें तो वृषभ लग्न की कुंडली में वर्तमान में बृहस्पति दूसरे भाव में रहते हुए अस्त होने जा रहे हैं। आमतौर पर लाभेश का दूसरे भाव में जाना अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है लेकिन इससे अर्थव्यवस्था पर मिश्रित प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा देश के कुछ भागों में आंतरिक कलह बढ़ सकता है। जनता को भड़काने वाला कार्य करने वाले समूह सक्रिय होकर देश में अस्थिरता को जन्म दे सकते हैं। सरकार की छवि खराब करने देश में विद्रोह भड़काने का कृत्य हो सकता है। आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाएं भी देखने को मिल सकती हैं।