कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये 5 चमत्कारिक उपाय, बन जाएंगे धनवान

Kartik Purnima Upay 2021 : कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान, दीपदान, पूजा, आरती और हवन आदि करने का बहुत महत्व माना गया है। इस दिन यदि आप कर्ज से मुक्ति होकर धनवान बनने के रास्ते खोलना चाहते हैं तो कर लें ये 5 खास उपाय।
 
ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा Kartik Purnima के दिन अवश्य पढ़ें महालक्ष्मी की यह स्तुति, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य
1. दीपदान ( Deep daan ) : पवित्र नदी में दीपों को प्रवाहित करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। घर में धन समृद्धि बनी रहे इसीलिए भी करते हैं दीपदान। लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा हेतु करते हैं दीपदान।
 
2. स्नान ( Snan ) : इस दिन गंगा या यमुना तट पर स्नान करके सूर्य को अर्घ्‍य देने से सभी तरह के संकट दूर  होते हैं और धन समृद्धि के रास्ते खुलते हैं। 
3. लक्ष्मी भोग ( Lakshmi Bhog ) : कार्तिक पूर्णिमा पर चन्द्रमा के उदय होने के पश्चात खीर में मिश्री व गंगाजल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाने से वे प्रसन्न होगी।
ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा की ये खास 10 बातें, आप भी जानिए। Kartik Purnima
4. द्वार सजाएं ( Door decoration ) : इस दिन द्वार पर वंदनवार लगाएं और उसे फूलों से सजाएं। द्वार देहरी के दाएं और बाएं ओर दीपक जलाएं। मुख्यद्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधें। द्वार पर सुंदर सी रंगोली जरूर बनाएं। इससे विशेष समृद्धि के योग बनते हैं और नवग्रह प्रसन्न होते हैं। 
 
5. पीपल में दूध-जल अर्पित करें ( Pipal Puja ) : पूर्णिमा के दिन जो भी जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी