29 मार्च के पश्चात मीन राशि पर राहु, सूर्य, शुक्र, बुध के साथ शनि ग्रह भी विराजमान होंगे, ग्रहों की यह युति ज्योतिष मतानुसार अच्छी नहीं मानी जाती, देवगुरु की राशि में तीन प्रबल शत्रु ग्रहों युति करना देश दुनिया के लिए खतरे का संकेत हो सकता है। सूर्य, शनि व राहु की युति से प्रकृति से असामान्य घटनाएं होंगी, इस युति के प्रभाव से प्राकृतिक घटनाओं में वृद्धि होगी, आगजनी, भूकंप, प्राकृतिक आपदा तथा हिंसक घटनाओं की वजह से जन-धन की हानि की पूरी संभावना है।
शेयर मार्केट में रुचि रखने वालों के लिए 29 मार्च 2025 के बाद का समय सतर्क रहने वाला होगा, क्योंकि शेयर मार्केट में गिरावट हो सकती है। राजनीतिक रूप से बात करें तो इस युति के प्रभाव से 29 मार्च के बाद का समय विश्व के कई देशों में राजनीतिक अस्थिरता को जन्म देगा तथा विश्व के कई देशों में गृह युद्ध के हालात बनेंगे। अतः मीन राशि पर इस युति का प्रभाव नकारात्मक ज्यादा रहेगा।