साप्ताहिक अंक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह (Numerology Weekly Horoscope)

डॉ. अभय गुप्ता

शनिवार, 31 जनवरी 2026 (16:15 IST)
Numerology 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल अंक ज्योतिष पर आधारित होता है, जिसमें व्यक्ति के मूलांक (1 से 9) के अनुसार भविष्यफल बताया जाता है। फरवरी 2026 का महीना कई मायनों में खास है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों की चाल और अंकों की ऊर्जा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों—  करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता पर गहरा प्रभाव डालने वाली है।ALSO READ: होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, कब मनाएं होली और धुलंडी?
 
आइए जानते हैं 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक का साप्ताहिक अंक राशिफल, सभी मूलांकों (1 से 9) के लिए...
 

साप्ताहिक अंक राशिफल: 2 से 8 फ़रवरी, 2026

मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह आपके लिए सफलता के अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगो को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना भी दिखती है, व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आय उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। 
उपाय: सूर्य नमस्कार करें। 
 

मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के पूर्व अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दस्तावेजों को साइन करने के पूर्व ध्यान से पढ़ लें। रिश्तों में सतर्क रहें। 
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें। 
 

मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह आप सावधानीपूर्वक कार्य करें तो उत्तम रहेगा। कार्य में रूकावटें आ सकती है। निवेश अच्छे से सोच विचार कर ही करें, आय में अस्थिरता रहने की संभावना है। फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रिश्तों में खटास आ सकती है। 
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
 

मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह आपके पूर्व में किए गए कार्य का फल दिलाने वाला होगा। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आय में स्थिरता रहेगी, निवेश से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। 
उपाय: शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 

मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

यह सप्ताह आपको नौकरी या व्यापार में नए अवसर लाने वाला होगा। यात्रा आपके लिए लाभप्रद रह सकती है। आय अच्छी रहेगी, निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। 
उपाय: तुसली जी को जल अर्पण करें। 
 

मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

यह सप्ताह आपके लिए सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। निवेश से लाभ होगा, विलासिता पर खर्च हो सकता हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। 
 

मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)

यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। ज्वेलरी, अकल्ट का कार्य करने वालों के लिए समय बढ़िया रहेगा। आय उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
उपाय: ध्यान करें।
 

मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)

यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। व्यापार के लिए समय उत्तम रहेगा, निवेश से लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपका रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। अहंकार से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में सुधार होगा। 
उपाय: गरीबों को काले कपडे या अनाज का दान करें। 
 

मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

यह सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग बनते दिख रहे है। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी, कोई महत्वपूर्ण जबाबदारी मिल सकती हैl संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के साथ दूसरों के प्रति सहानुभूति का भाव रखें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। 
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
अस्वीकरण (Disc।aimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र-बुध की युति, 6 राशियों पर होगी धन की वर्षा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी