मौनी अमावस्या का खास उपाय...
उपाय: माघ या मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। हो सके तो पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करें। 1 स्टील या तांबे के लोटे में जल, काले तिल, कुशा, जौ और थोड़ा सा दूध मिलाएं। अपने पितरों का नाम लेकर श्रद्धा से उनका ध्यान करें। हाथ में जल लेकर अंगूठे और तर्जनी के बीच से धीरे-धीरे जल गिराते हुए तर्पण करें। इस समय 'ॐ पितृ देवतायै नमः' या 'ॐ पितृभ्यो नमः' मंत्र का जप करें। तथा तर्पण के बाद अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करें, यह अत्यंत शुभ माना जाता है।