Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बुद्ध जयंती और वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू और बौद्ध कैलेंडर के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में, बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 1 मई, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों में इस पूर्णिमा को लेकर बहुत उत्सव और महत्व बताया गया है।