रवि-पुष्य नक्षत्र : पढ़ें बही-खाते व अन्य खरीदी का श्रेष्ठ मुहूर्त

दीपावली से पूर्व पुष्य नक्षत्र में बही-खाते लाने और मंगल खरीदी का विधान है। इस बार रविवार, 23 अक्टूबर 2016 को रवि-पुष्य नक्षत्र होने से अत्यंत शुभ दिन है। पुष्य नक्षत्र शनिवार को 8.28 रात्रि से आरंभ होकर रविवार रात्रि 8.40 तक रहेगा। रवि-पुष्य में बही-खाता तथा अन्य खरीदारी शुभ रहेगी।
अशुभ है यह समय :  राहुु काल शाम 6.30 से 18.00 बजे तक रहेगा अत: शुभ खरीदी हेतु राहुु काल को टालें। 
 
 
बही-खाता तथा खरीदी का शुभ समय :  
 
लाभ का चौघड़िया :  सुबह 9.20 से 10.45 तक 
अमृत का चौघड़िया : 10.45 से 12.11 तक 
शुभ का चौघड़िया :  1.37 से 3.03 तक 
 
यह सभी समय श्रेष्ठ है। 
 
शुभ का चौघड़िया : शाम 5.54 से 7.28 तक, 
अमृत का चौघड़िया : रात्रि में 7.28 से 9.03 तक 
 
व्यापारीगण अपनी सुविधा व चौघड़ियानुसार बही-खाता ला सकते हैं तथा अन्य सामान्यजन खरीदी कर सकते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें