दि‍वाली से पहले ये हैं खरीदी के 3 बड़े शुभ दिन, जानिए शुभ मुहूर्त

दीपावली से पहले खरीदी के लिए दो बड़े शुभ दिन आ रहे हैं, जब आप खरीदी कर सकते हैं। 31 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र,  2 नवंबर को शुक्र का उदय और 5 नवंबर को धनतेरस खरीदी के लिए बेहद शुभ दिन हैं। इन दो तीन में खरीदी गई वस्तुएं आपके घर और व्यापार की शुभता में वृद्ध‍ि करेंगी। जानिए इन तीनों दिन के शुभ मुहूर्त -  
 
31 अक्टूबर को सुबह 6.35 से रात 2.33 बजे तक बुध पुष्य है। इस दिन - 
सुबह 6.35 से 7.59 तक लाभ, 
7.59 से 9.23 तक अमृत, 
10.47 से 12.11 तक शुभ, 
 
दोपहर 2.59 से शाम 4.22 तक चर, 
4.22 से 5.46 तक लाभ, 
7.22 से रात 8.58 तक शुभ, 
8.58 से 1035 तक अमृत 
और 10.34 से 12.10 तक चर का मुहूर्त खरीदी करने के लिए शुभ रहेगा। 
 
- 2 नवंबर को सुबह 7.16 पर शुक्र उदय हो जाएगा। यह व्यापारिक नजरिए से गतिविधियों में तेजी लाएगा। इस दिन जमीन, मकान, गाड़ी खरीदी की जा सकती है। 
 
- धनतेरस 5 नवंबर को है। सोम प्रदोष के संयोग में धन तेरस आएगी। इस दिन किसी भी समय वाहन, मकान, जमीन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना-चांदी, बर्तन की खरीदी की जा सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी