ज्योतिष शास्त्र में बहुत-कुछ बातों पर प्रकाश डाला गया है। उसमें से कौन-सी राशि वाली महिलाएं उत्तम जीवनसाथी होती हैं। हमारी राशि हमारे व्यवहार के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालती है। माना जाता है कि आप किसी से अपनी मित्र राशि के अनुसार मिलते हैं तो आप ज्यादा प्रसन्नता महसूस करते हैं। देखा गया है कि आपकी आदतें उससे काफी मेल भी खाती हैं।
राशि के अनुसार किसी को अपना जीवनसाथी बनाने से आप इस बात पर ध्यान देते हैं कि आपकी सभी आदतें उससे मेल खाती हैं जिसके कारण आप लोगों का तालमेल अच्छा बैठता है। सोचिए, अगर आप इस वेलेंटाइन-डे में पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आपको समझ नहीं आ रहा है कि इसके लिए क्या किया जाए। आप अगर उसकी राशि के अनुसार जाएंगे तो आपको उसकी हर पसंद और नासपंद के बारे में पता चल जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि एक राशि में आने वाले जातकों के व्यवहार, उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद, उनके बात करने का तरीका, उन्हें गुस्सा कब और क्यों आता है, साथ ही वे किस चीज से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं- इन सभी बातों का पता लगाया जा सकता है।