Numerology Reading for This Week: नए साल का पहला महीना है, नई शुरुआत और अवसरों से भरा हुआ है। यहां जानें अंक राशिफल के माध्यम से आने वाले सप्ताह में हमारे लिए क्या शुभ है, किस दिशा में हमें कदम बढ़ाने चाहिए, और क्या हमें किसी विशेष कार्य से बचना चाहिए। पढ़ें जनवरी 2026 का साप्ताहिक अंक राशिफल।ALSO READ: बिजनौर: हनुमान मूर्ति के चारों ओर 4 दिन से घूम रहा कुत्ता, आस्था या कोई संकेत? Video
मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। नौकरी और व्यवसाय के लिए समय ठीक रहेगा। अहंकार से बचें। आय स्थिर रहेगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्ते अच्छे रहेंगे।
उपाय: आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)
इस सप्ताह आपको थोडा सचेत रहने कि जरूरत है। नौकरी में संयम रखें। आय में गिरावट रह सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे तनाव हो सकता है, पर्याप्त नींद लें। रिश्ते में सामंजस्य रखें।
उपाय: नियमित योग और व्यायाम करें।
मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है। आय के अन्य स्तोत्र बन सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)
यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण है, संयम रखें। अचानक कही से धन लाभ हो सकता है। तनाव को अपने उपर हावी न होने दे संयम रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम उठाने से बचना चाहिए। आपसी रिश्तों में गलतफहमी नहीं होने दें।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पण करें।
मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)
नौकरी और व्यापार वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। पुरानी चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। निवेश से लाभ संभव है। सेहत सामान्य रहेगी। जीवन साथी से संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: पौधे में पानी दें।
मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)
यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा, नौकरी में लाभ मिल सकता है। आय स्थिर रहेगी, विलासिता पर खर्च कर सकते है। स्वास्थ्य में छोटी मोटी समस्या रह सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
इस सप्ताह आपके कार्यों में कुछ अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं। घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में संयम बनाये रखें।
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)
यह समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद विवाद से बचे, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। खिलाडियों के लिए समय ठीक रहेगा। आय सामान्य रहेगी। सेहत में लापरवाही नहीं करें।
उपाय: वर्दीधारी (सिक्योरिटी गार्ड आदि) व्यक्ति को दान दें।
अस्वीकरण (Disc।aimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: बसंत पंचमी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग संयोग, शुभ कार्यों के लिए है अबूझ मुहूर्त