होली विशेष : जानिए 12 राशि के शुभ रंग

* राशिनुसार लगाएं कौन सा रंग इस होली पर
* होली पर रंग खेलें मगर राशि देखकर....

FILE


मेष
(मार्च 21-अप्रैल 19)

आपका जन्म अग्नि तत्व की राशि में हुआ है, जिसका स्वामी मंगल है। इस लिहाज से आपके लिए लाल और पीला रंग उत्तम है। लाल रंग जहां सच्चाई और शक्ति का प्रतीक है, वहीं पीला सहनशीलता एवं अधिकार का।

इन दोनों का संयोग कार्यक्षेत्र में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

आप किसी को दिल से चाहते हैं तो इस मौके पर उन्हें प्यार के साथ इन दो रंगों से रंग दीजिए। लाल रंग जहां जोश और उत्साह देगा वहीं पीला दिलों को जोड़ेगा। आपके लिए सलाह है कि हानिकारक रंगों का प्रयोग नहीं करें एवं स्नेहपूर्वक रंग लगाएं।



FILE

वृषभ
(20 अप्रैल- मई 20)
आपका जन्म पृथ्वी तत्व की राशि में हुआ है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र बता रहा है कि आपके लिए सफेद रंग के वस्त्र पहनना उत्तम रहेगा। यह आपमें आध्यात्मिक भावों को बढ़ाएगा, साथ ही उच्च नैतिकता एवं मानसिक शांति प्रदान करेगा। आपके लिए अच्छा होगा कि गहरे रंगों वाले कपड़े नहीं पहनें। जो लोग रंगीन वस्त्र पहनना चाहते हैं वे चाहें तो नारंगी या बैंगनी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। इन रंगों से आपके आनंद व खुशियों में बढ़ोतरी होगी। धन और सौभाग्य के लिए भी यह रंग शुभकारी हैं। प्रेमियों के लिए सलाह है कि जिनसे प्यार करते हैं उनके शरीर पर बैंगनी रंग लगाएं तथा चेहरे पर नारंगी रंग मलें। इससे प्यार में मजबूती आएगी। होली का त्योहार शांत मन और प्रेम के साथ मनाएं। क्रोध पर काबू रखें और काले अथवा हरे रंग से होली न खेलें। हानिकारक रंगों के प्रयोग से भी बचें।


FILE

मिथुन
(मई 21- जून 21)
आपका जन्म वायु तत्व की राशि में हुआ है, जिसका स्वामी बुध है। यह आपके व्यक्तित्व में निखार लगाएगा जिससे लोग आपसे खुश रहेंगे। बुध का रंग हरा इस होली में आपके लिए सबसे शुभ रंग होगा। इस रंग से मतभेद दूर होंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी। यह आपके मन को आनंद भी प्रदान करेगा। आप चाहें तो बैंगनी रंग के साथ भी होली का लुत्फ उठा सकते हैं। यह रंग आपको गौरव और आत्मबल प्रदान करेगा। यह दोनों ही रंग आपके लिए उत्तम हैं। इन दोनों के संयोग से जहां एक ओर सुख, शांति, सौहार्द और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, वहीं लोगों से निकटता बनाने में कामयाब होंगे तथा लोकप्रियता हासिल करेंगे। मिथुन राशि वालों के हृदय में प्रेम ही प्रेम होता है। होली का यह त्योहार उन्हें प्यार को प्रगाढ़ बनाने का मौका दे रहा है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए बैंगनी रंग प्रियतम के माथे पर लगाएं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि विभिन्न प्रकार के गीले रंगों से होली न खेलें। इससे शुभता में कमी आएगी। बेहतर होगा कि बैंगनी और हरे रंग के गुलाल के साथ होली का धमाल मचाएं।


FILE

कर्क
(जून 22- जुलाई 22)
आपका जन्म जल तत्व की राशि में हुआ है। इसका स्वामी चन्द्र है। चन्द्र की कलाओं की तरह कर्क राशि वाले व्यक्ति कल्पनाशील होते हैं। रंगबिरंगी कल्पनाओं की तरह इन्हें रंगों का पर्व होली काफी पसंद होता है। इन्हें न केवल होली के रंग लुभाते हैं बल्कि अच्छे-अच्छे पकवान भी आकर्षित करते हैं। इस होली में सफेद रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा। यह आपको शांति प्रदान करेगा तथा इच्छाओं को पूरा करने में सहायक होगा। सफेद के अलावा आपके लिए नीला और हरा रंग भी शुभ है। नीला रंग जहां मन को शांत और केन्द्रित करने में सहायक होगा, वहीं हरा रंग स्वास्थ्य के साथ-साथ उत्साह भी प्रदान करेगा। यह रंग दो दिलों को नजदीक लाने में भी मददगार साबित होगा। आपके लिए सलाह है कि हर्बल रंगों का प्रयोग करें। त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले रंगों का प्रयोग न करें तथा लाल और नारंगी रंग से होली न मनाएं। यह रंग आपको उत्तेजित कर सकते हैं। जिससे इस दिन का आनंद कम हो सकता है।


FILE

सिंह
(जुलाई 23 अगस्त 22)
आपका जन्म अग्नि तत्व की राशि में हुआ है जिसका स्वामी सूर्य है। इनके शुभ प्रभाव के कारण आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। आप होली के मौके पर लोगों के बीच नेता के रूप में उभरेंगे। गोल्डन और नारंगी रंग आपको अधिक ऊर्जावान बनाएगा। इसमें अगर लाल और पीला रंग भी शामिल करें तो यह होली के उत्साह को बढ़ाने में और भी कारगर साबित होगा। आपकी जिंदादिली और आकर्षक मुस्कान से विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इस अवसर का लाभ उठाते हुए जिनसे प्यार करते हैं उनसे रिश्तों की मजबूत डोर कर सकते हैं। प्रेमी के चेहरे पर गोल्डन रंग लगाएं और अपने चेहरे पर लाल अथवा पीला रंग लगवाएं। यह रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने में सहायक होगा।


FILE

कन्या
(अगस्त 23- सितंबर 22)
आपका जन्म पृथ्वी तत्व की राशि में हुआ। इस राशि का स्वामी बुध है जो इस होली पर आपके लिए खुशी और उल्लास लेकर आया है। इस अवसर पर बैर-भाव को भूल कर रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें। संभावना है कि होली के अवसर पर रंगों में सराबोर ऐसा साथी मिल जाए जिनके साथ आप जीवन बिताने की सोचें। ऐसे साथी से घनिष्ठता बढ़ाने के लिए उनके सिर और माथे पर नारंगी रंग का गुलाल लगाएं एवं शरीर पर बैंगनी रंग का प्रयोग करें। यह दोनों रंग आपके लिए अति शुभ हैं। इस शुभता को बनाए रखने के लिए रसायनिक रंगों से परहेज रखना चाहिए।


FILE

तुला
(सितंबर 23 - अक्टूबर 22)
आपका जन्म वायु तत्व की राशि में हुआ है। इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण आपके लिए सफेद रंग का वस्त्र पहनना बहुत ही अच्छा होगा। यह रंग सत्य और शुद्धता का प्रतीक होता है। रंगोत्सव के लिए गुलाबी रंग का प्रयोग करना शुभ होगा। यह रंग एक ओर आपके दिल में मुहब्बत का एहसास जगाएगा, तो दूसरी ओर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी सहायक होगा। वैसे, आप चाहें तो केसरिया रंग से भी होली मना सकते हैं। यह रंग भी आपके लिए अच्छा है। प्रेमियों के लिए यह दिन कुछ खास हो सकता है, संभव है कि उनका प्यार परवान चढ़ें। आपके लिए अच्छा होगा कि अपने प्रेमी के चेहरे पर गुलाबी अथवा केसरिया रंग लगाएं। शुक्र ग्रह से प्राप्त होने वाली इस शुभता को बनाए रखने के लिए हानिकारक रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए।



FILE

वृश्चिक राशि
(अक्टूबर 23- नवंबर 21)
वृश्चिक जल तत्व की राशि है। इस कारण आपके लिए नीला और हरा रंग शुभ है। जबकि मंगल इस राशि का स्वामी होने के कारण आपके लिए लाल और पीला रंग भी उत्तम है। यानी इस होली के मौके पर आप इन सभी रंगों के साथ पर्व का आनंद ले सकते हैं। लाल और पीला रंग आपके व्यक्तित्व के साथ अच्छी तरह मेल खाता है, जो शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इन रंगों के माध्यम से लोगों पर अपना प्रभाव बनाने में आप सफल होंगे। यह होली आपके लिए ऐसा अवसर लेकर आया है, जिसका फायदा उठाकर आप लोगों से नजदीकियां बढ़ा सकते हैं। विपरीत लिंग वाले व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित रहेंगे लेकिन, दूसरों पर ध्यान देने की बजाय उन्हें करीब लाने की कोशिश करें जिन्हें वास्तव में आपका दिल पसंद करता है। आपके लिए सलाह है कि जिन्हें आप पसंद करते हैं उनके चेहरे पर लाल और पीला गुलाल लगाएं, अन्य दूसरे रंग शरीर पर लगाएं। यह उनके दिल पर जादुई असर दिखाएगा। सही मायने में इस शुभ अवसर का लाभ उठाने के लिए हानिकारक रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।


FILE

धनु राशि
(नवंबर 22 दिसंबर 21)
अग्नि तत्व की राशि में जन्म होने के कारण होली में आपके लिए लाल रंग शुभ है। जबकि राशि का स्वामी गुरु होने के कारण पीला रंग उत्तम है। इस होली में आप इन दोनों रंगों के साथ त्योहार का आनंद ले सकते। पीला रंग सहनशीलता और प्रभुत्व का प्रतीक है। यह त्योहार की खुशियों को बढ़ाने के साथ ही साथ आनंद में भी वृद्धि करेगा। गुरु के प्रभाव से आप ऊर्जावान एवं उत्साही होंगे तथा ज्ञान और बुद्धि के साथ होली का आनंद लेंगे। जो लोग प्यार की तलाश में हैं, उनके लिए यह ऐसा अवसर होगा जब वह अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। लेकिन, अपनी सीमाओं और मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए ही कोई कदम उठाएं। प्यार में मजबूती लाने के लिए अपने प्रेमी के गालों पर पीला रंग लगाएं। रसायनिक रंगों की बजाय टेसू के सूखे पीले फूलों से रंग खेलना ज्यादा अच्छा होगा।


FILE

मकर
(दिसंबर 22- जनवरी 19)
आपका जन्म पृथ्वी तत्व की राशि में हुआ है जिसका स्वामी शनि है। यह होली के मौके पर आपको खुशियां और आनंद प्रदान कर रहा है। होली के मौके पर नीले अथवा काले रंग से होली खेलने पर आपको अपनी कुछ चाहतों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। काला रंग रात्रि का प्रतीक होता है, जो लक्ष्य पाने के लिए लगनशील और गंभीर बनाएगा। वहीं, नीला रंग मानसिक शांति देगा तथा चिंताओं को दूर करेगा। आपकी राशि के लिए नारंगी और बैंगनी रंग भी उत्तम है। इन रंगों के साथ आप घर और बाहर होली की खुशियां बांट सकते हैं। होली के इस मौके पर जिनसे प्यार करते हैं उनके चेहरे पर नारंगी या बैंगनी रंग लगाइए और शरीर पर काले अथवा नीले रंग का प्रयोग कीजिए। यह रंग दिलों को जोड़ने में सहायक होगा। लेकिन, यह शुभ स्थितियां तभी संभव हो सकती है जब आप हर्बल रंगों का प्रयोग करें।


FILE

कुंभ राशि
(जनवरी 20 - फरवरी 18)
आपका जन्म वायु तत्व की राशि में हुआ है जिसका स्वामी शनि है। यह आपको शुभ फल दे रहे हैं। इनके शुभ प्रभाव से स्थितियों को अपने पक्ष में करने में आप सफल होंगे। उन लोगों से भी आप मिल सकते हैं और अपना बना सकते हैं जिनसे मिलने की चाहत आप काफी समय से करते आ रहे हैं। शनि के शुभ प्रभाव को बनाए रखने के लिए काला रंग प्रयोग करना आपके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा आप बैंगनी और गुलाबी रंग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंगनी गौरव और ऐश्वर्य का प्रतीक है तो गुलाबी सुख और आराम का। इन दोनों रंगों का संगम धन और खुशियों में वृद्धि करेगा। अगर आप प्यार की तलाश में हैं तो आपको सच्चा प्यार करने वाला मिल सकता है जो आपको समझेगा। उनके चेहरे पर बैंगनी रंग लगाएं, अन्य रंग शरीर पर लगाएं। आपके लिए सलाह है कि हानिकारक रंगों का प्रयोग नहीं करें। हर्बल और घर में बने रंगों का प्रयोग करना अच्छा होगा।


FILE

मीन राशि
(फरवरी 19 - मार्च 20)
आपका जन्म जल तत्व की राशि में हुआ है। इस राशि का स्वामी गुरु है। राशि स्वामी के प्रभाव के कारण आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपसे होली खेलने के लिए उत्साहित रहेंगे, जिससे सभी को आप रंग लगाएंगे। पीला रंग गुरु का रंग होने के कारण आपके लिए शुभ होगा। आप चाहें तो नीला और हरा रंग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जल का रंग होने के कारण शुभता को बढ़ाएगा। आप खुशी और उत्साह से त्योहार का आनंद लेंगे। इस होली पर न केवल आपको अपना प्यार मिल सकता है बल्कि उनके साथ होली का उत्सव भी मनाएंगे। अपने प्रेमी के माथे पर नीला और हरा रंग लगाएं एवं पीला रंग गालों पर। गीले रंगों की बजाय हर्बल रंगों का प्रयोग करना बेहतर होगा








वेबदुनिया पर पढ़ें