23 अक्टूबर 2021, शनिवार के शुभ मुहूर्त

पं. हेमन्त रिछारिया

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (18:30 IST)

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

 

प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त

 

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन-दक्षिणायण 

मास-कार्तिक

पक्ष-कृष्ण

ऋतु-हेमन्त

संवत्सर नाम-आनन्द

वार-शनिवार

तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया

नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका

योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात

करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज

लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला

शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक

राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक

दिशा शूल-पूर्व

योगिनी वास-आग्नेय 

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित 

चंद्र स्थिति-वृषभ

व्रत/मुहूर्त-भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतयोग/हेमन्त ऋतु प्रारंभ 

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।

आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।

आज का उपाय-शनि मंदिर में काली ध्वजा लगाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

 

(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)

 

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

सम्पर्क: [email protected]

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी