नवग्रह के पौधे और उनका फल

FC


भारतीय ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अपने अनुकूल बनाने के लिए वनस्पति की भूमिका अग्रणी है। उसके अनुसार पेड़ व पौधों लगाने और इनके पूजन से कई समस्याएं दूर होती हैं।

आइए जानते हैं नवग्रह, उनके पेड़-पौधे और उनका फल....



FILE


सूर्य- आंकड़ा : बौद्धिक प्रगति, स्मृति शक्ति विकास।


FILE


चंद्र- पलाश : मानसिक रोगों से मुक्ति।


FILE



मंगल- खैर : इसके पूजन से रक्त विकार तथा चर्म रोग ठीक होते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।


FILE


बुध- आंधी झाड़ा : इसके स्नान से वायव्य बाधा का शमन व मानसिक संतुलन बना रहता है।


FILE



गुरु- पारस पीपल : इसके पूजन से ज्ञान वृद्घि तथा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।


FILE


शुक्र- गूलर : पूजन से पूर्व जन्म के दोषों का नाश होता है।


FILE



शनि- शमी : पूजन से धन, बुद्घि, कार्य में प्रगति, मनोवांछित फल की प्राप्ति तथा बाधाएं दूर होती हैं।

FILE


राहु- चंदन : पूजन से राहु पीड़ा से मुक्ति तथा सर्प दंश भय समाप्त होता है।










FILE


केतु- अश्वगंधा : मानसिक विकलता दूर होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें