Shani uday :शनि के उदय से 3 राशि के लोगों को रहना होगा सावधान

WD Feature Desk

बुधवार, 27 मार्च 2024 (17:45 IST)
Shani ka kumbh rashi me uday 2024: शनि ग्रह 12 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे। इसके बाद 18 मार्च 2024 को प्रातः 7:49 बजे उदय हो गए हैं। शनि के उदय होने से 3 राशियों को सतर्क रहना होगा। धन हानि या अन्य किसी प्रकार की हानि हो सकती है। 
ALSO READ: शनि के उदय होने से 10 माह तक इन राशियों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
1. कर्क राशि : आपकी कुंडली के सातवें भाव और आठवें भाव के स्वामी शनि का आठवें भाव उदय हुआ है। इस गोचर से यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो समस्याएं बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। संयम और धैर्य से काम लें क्योंकि समय आपके अनुकूल नहीं है।
 
2. वृश्‍चिक राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी शनि का चतुर्थ भाव में उदय हुआ है। माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि वाहन और संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे।
ALSO READ: shani uday 2024: शनि का कुंभ राशि में उदय, 4 राशियों को प्राप्त होगी कृपा, अटके कार्य होंगे पूर्ण
3. मीन राशि : आपकी कुंडल के ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी शनि का बारहवें भाव में उदय हुआ है। लंबी या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चे होंगे जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी