6 . ये अपने हाथों में धनुष, बाण, त्रिशूल तथा वरमुद्रा धारण करते हैं।
7. यह एक-एक राशि में तीस-तीस महीने रहते हैं।
8. यह मकर व कुम्भ राशि के स्वामी हैं तथा इनकी महादशा 19 वर्ष की होती है।
9. इनका सामान्य मंत्र है - ॐ शं शनैश्चराय नम: इसका श्रद्धानुसार रोज एक निश्चित संख्या में जाप करना चाहिए।
10. सौरमंडल में शनि अपने पिता सूर्य से काफी अधिक दूरी पर हैं, जिससे इन्हें सूर्य की परिक्रमा करने में अत्यधिक समय लगता है। इसी वजह से इन्हें शनैश्चर अर्थात् धीमी गति से चलने वाला भी कहा जाता है। इनका सभी 12 राशियों में परिभ्रमण 29 वर्ष 5 माह और 5 घंटे में पूरा होता है।