चिर यौवन और सुंदरता पाने का प्राचीन वैदिक तरीका...

जानिए सुंदरता पाने का अचूक टोटका... 

- आचार्य संजय 

 
FILE


आदिकाल से मानव मन चिर यौवन और सुंदरता पाने के लिए प्रयासरत है। प्राचीन वैदिक ऋचाओं में भी यौवन और सुंदरता के लिए विशेष उपाय बताएं गए हैं।

 

आगे पढ़ें क्या हैं सुंदरता पाने के उपाय...

 


FILE


सूर्य को तेज का प्रतीक माना गया है इसलिए सूर्य आराधना करने वालों को भी सुंदरता और यौवन का वरदान मिलता है। विश्व के सबसे प्रसिद्ध सूर्य उपासक कर्ण की सुंदरता और तेज की महिमा महाभारत में भी लिखी है।


FILE


सुंदरता और तेज पाने के अभिलाषियों को सूर्य की आराधना करनी चाहिए और कांसे के लोटे में सूर्य को नित्य जल अर्पण करना चाहिए।


FILE


सूर्योदय के समय किसी पवित्र नदी में कमर तक पानी में खड़े हो सूर्यदेव को अंजुली भर कर अर्ध्य दें और उनकी उपासना करने से भी तेज बढ़ता है।


FILE


किसी शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को सुबह जल्दी उठकर नहाकर साफ वस्त्र पहनें और इसके बाद केसर का तिलक लगाएं। अब पूर्व दिशा की ओर मुख कर कुश के आसन पर बैठ जाएं।


FILE


अब स्फटिक या सफेद हकीक की माला से आगे लिखे मंत्र की 11 माला का जप करें।

मंत्र इस प्रकार है : -

ॐ ऐं सौंदर्य सिद्धि ऐं ॐ।

जप की समाप्ति के बाद इस माला को एक सफेद कपड़े में लपेट कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस टोटके का प्रभाव आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।

(समाप्त)


वेबदुनिया पर पढ़ें