यह 5 सरल चंद्र मंत्र देते हैं पूर्णिमा का पूरा-पूरा फल

चंद्र की प्रसन्नता के लिए हर उस तिथि को चंद्र मंत्र पढ़े जाने चाहिए जो चंद्र से संबंधित है। हफ्ते में सोमवार का दिन चंद्र को समर्पित है। हर पूर्णिमा को यह 5 सरलतम चंद्र मंत्र की एक माला भी मनचाहा परिणाम देती है। एकदम सरल इन मंत्रों को पूर्णिमा की रात अवश्य पढ़ना चाहिए और चांदी के बर्तन में दूध मिश्री भी चढ़ानी चाहिए। 
 
 
1. ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः। 
 
2.  ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः। 
 
3.ॐ सों सोमाय नमः। 
 
4. ॐ चं चंद्रमस्यै नम:  
 
5. ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम: 
 
इन मंत्रों का विधिवत जाप करने से संपूर्ण पूर्णिमा का दिव्य फल प्राप्त होता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें