सबसे शक्तिशाली है मां गंगा का यह एक पवित्र मंत्र, अवश्य पढ़ें...

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां गंगा लोगों के पापों का क्षय करके उन्हें जीवन मृत्यु के चक्कर से बाहर निकाल कर मोक्ष प्रदान करती है। जीवन में मनचाही सफलता पाने के लिए रोजमर्रा कई उपाय किए जाते हैं। गंगा में स्नान करते समय सभी पापों की क्षमा मांगने तथा मुक्ति प्राप्ति के लिए गंगा माता के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
 
पाठकों के लिए प्रस्तुत है एक सरल उपाय। अत: नित्यकर्म से निवृत्त हो जाने के पश्चात स्नान करते समय इस मंत्र का स्मरण अवश्य करें :- 
 
गंगा स्नान का मंत्र
 
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
 
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

यह एक पवित्रतम और चमत्कारिक मंत्र है, जो आपको हर कार्य में सफलता प्रदान करेगा।

ALSO READ: करोड़ों खर्च लेकिन फिर भी गंगा मैली की मैली, कौन है गुनाहगार...
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी