नवरात्रि विशेष : हर मनोकामना पूर्ति के हैं अलग उपाय

* आपकी हर समस्या का निवारण करेंगे मां दुर्गा के मंत्र, अवश्य पढ़ें... 


 

नवरात्रि, एक ऐसा पर्व जिसकी प्रतीक्षा हर व्यक्ति को साल भर रहती है। 9 दिनों में देवी मां की कृपा प्राप्ति के कई उपाय किए जाते हैं। इस बार नवरात्रि में अपनी समस्या के अनुसार खास मंत्र को पढ़ें।

हर परेशानी को विशेष मंत्र के जाप से दूर किया जा सकता है यही देवी मां की आराधना का विशेष चमत्कार है। 


आगे पढ़ें परेशानी दूर करने के सरल मंत्र... 
 

 


* पुत्र या पुत्री के विवाह के लिए...
 
 
संतान की शादी तय नहीं हो रही हो तो निम्न मंत्र का जाप नवरात्रि में नवमी तक 21 माला रोज करें, जल्द ही शादी तय हो जाएगी।
 
मंत्र : ॐ ह्रीं हं स:।
 
* पेट रोग के लिए 
 
पेट संबंधी तकलीफ निवारण के लिए निम्न मंत्र की रोज 1 माला करें।
 
मंत्र : ॐ हंस: हंस:। 
 
विशेष- किसी का पेट दर्द कर रहा हो तो 21 बार जल अभिमंत्रित करके पिला दें, आराम मिलेगा। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें