साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2010)

ND
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग मर्जेंटा
शारीरिक क्षमताओं का अनूठा लाभ प्राप्त होगा। उच्च सकारात्मक सोच का उदय होगा। आपके कार्य कुशलता की तारीफ होगी। सहकर्मियों से मिलजुल कर चलने की योग्यता बढ़ेगी। लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने मे थोड़ा और वक्त लग सकता है, कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता को सम्मान दें, उनके खास अनुभव कई मामलों में मददगार व लाभकारी हो सकते हैं। सुबह स्नान के बाद पीपल को जल दें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग कॉफी।
कार्य व व्यवसाय के क्षेत्रों मे प्रगति की ओर दौड़ेंगे। आपके उचित तर्कपूर्ण तथ्य अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। कार्यालय की नई शाखाओं को खोलने में अभी कुछ विलंब हो सकता हैं। निवेश व धन संदर्भों के लिहाज से यह समय लाभकारी रहेगा। पत्नी व बच्चों के मध्य अनावश्यक बातों को लेकर न उलझें, किसी मामले के दूरगामी परिणामों को शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त करें। जायदाद के अदालती मामलों में विजय के योग रहेंगे।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला
आजीविका के क्षेत्रों की सफलता से मन में जोश व उत्साह रहेगा। खेल, गायन, वादन व लेखन की प्रतियोगिता में प्रदर्शन का उत्तम सम्मान मिलेगा। आय के स्रोतों से उम्मीद के अनुसार लाभ होगा। किन्तु विक्रय व सुरक्षा क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल करने हेतु मुस्तैदी बढ़ानी होगी। स्वजनों द्वारा सेहत को उन्नत बनाने हेतु उपलब्ध कराए गए अंकुरित अनाज व दूध की उपेक्षा न करें। जिससे सेहत का सितारा बुलंदियों को छूता रहेगा व शरीर सुगठित रहेगा।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीच
गृहस्थ जीवन के आँगन में खुशियों की बेला दस्तक देगी। संतान पक्ष खुशियों को बढ़ाएगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। फिल्म, पत्रकारिता व खेल संदर्भों की सफलता से जुनून रहेगा। किन्तु वाहन व भवन बनाने में कुछ वक्त और लग सकता है। निवेश व विदेश संदर्भों में फेरबदल की आशंका है। भाई-बहन व माता-पिता का सम्मान करें, छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचें। गाय को हरा चारा व भीगा बाजरा खिलाएँ।

ND
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग नीला
राजनैतिक व सामाजिक कार्य क्षेत्रों में नेतृत्व करने के अवसर रहेंगे। उच्च व व्यावसायिक शिक्षा की योग्यताओं को निखारने के लाभकारी अवसर रहेंगे। कार्य क्षमताएँ व बौद्धिक स्तर उच्च होगा। जीवनसंगिनी व बच्चों के कारण परिवार में खुशियाँ रहेंगी। आर्थिक तरक्की के बंद रास्ते खुलेंगे। किन्तु धैर्य व साहस के साथ प्रयास जारी रखें। किसी के बहकावे में आकर अनावश्यक न उलझें, यह हानिप्रद हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग पीला
जीवन स्तर उच्च होगा। भौतिक साधनों में इजाफा होगा। पिछले दिनों किए गए प्रयासों का असर तेजी से दिखेगा। किसी संस्था के मध्य कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। किन्तु उच्च व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रों में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी हो सकती हैं। यह समय बंधु पक्ष से मिलजुल कर चलने का है। मनमर्जी से कोई ऐसा फैसला न लें, जो पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता हो। गरीब कन्या की शादी में सोने या चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग क्रीम।
पारिवारिक जीवन में खुशियों के आयोजन होंगे। हल्के व्यायाम व संतुलित आहारों से सुगठित सेहत के मालिक रहेंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। किन्तु अपनी प्रतिभा का सकारात्मक प्रदर्शन करने में न चूकें। पैतृक गाँव जाने के अवसर रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी विवादों को हवा दे सकते हैं। सावधानी बनाएँ रखें। पूँजी निवेश व विदेश यात्रा में कुछ फेरबदल करना पड़ सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

ND
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज
स्वास्थ्य सुखद व चुस्त-दुरूस्त रहेगा। यदि कोई पीड़ा है तो वह समाप्त होगी। बशर्तें अपने अन्दर छुपे हुए आत्मविश्वास को बुलंद करें। संतुलित खान-पान व हल्के व्यायाम में आलस्य से बचें। आपके सितारे आर्थिक बुलंदियों को छूते नजर आ रहे हैं। किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कानूनी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है, विरोधी पक्ष परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। स्थानीय यात्रा में सावधानी बनाएँ रखें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग भूरा
सुखद व उत्तम सेहत के मालिक रहेंगे। कार्य क्षमताएँ व उल्लास बढ़ेगा। यदि कोई पीड़ाएँ हैं, तो वह समाप्त होंगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। व्यावसायिक योग्यताओं का लाभ क्रमशः मिलेगा। स्वजनों की खुशखबरी का समाचार प्राप्त होगा। राजनैतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। आय के साधन प्रयासों के बाद समृद्ध होंगे। कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। अनावश्यक खर्चे से बचें। पक्षियों को दाना डालें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा
जीवन स्तर उच्च व बेहतर होगा। आधुनिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य तरूण व ताजा रहेगा। शिक्षा व रोजगार के क्षेत्रों में तरक्की की राहे खुलेंगी। विभिन्न सेवा क्षेत्रों में सहकर्मियों व अधिकारियों के सहयोग से अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य भाग में निकट रिश्तों को लेकर चिंताएँ हो सकती हैं। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है, अनावश्यक क्रोध से बचें। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग भूरा
फिल्म, कला, साहित्य, तकनीक व चिकित्सीय विज्ञान में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में दिया साक्षात्कार सफल रहेगा। किन्तु योग्यताओं को निखारने का क्रम जारी रखें। व्यापार को विस्तार देने में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी आ सकती हैं। सूझबूझ से चलना होगा। यह समय परिजनों से मिलजुल कर चलने का है। जीवनसाथी से अनावश्यक न उलझें, यह संबंधों में तनाव दे सकता है, क्रोध से बचें। धर्म स्थलों में 800 ग्राम पीली दाल दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग पीला
आजीविका के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति रहेगी। आपकी प्रतिभा व योग्यता अधिकारियों को लुभाएगी। माता-पिता की प्रसन्नता से धन लाभ होगा। वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। अपनों के साथ मिलजुल कर चलने की कला विकसित होगी। किन्तु पूँजी निवेश व विदेश मामलों की तरक्की में अभी और समय लगेगा। यह समय सेहत को सँवारने का है। हल्के व्यायाम व संतुलित खान-पान का ध्यान रखना होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें