साप्ताहिक राशिफल (27 से 3 जुलाई 2010)

WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग गुलाबी
स्वास्थ्य संदर्भों में बेहतर प्रगति होगी। यदि किसी पीड़ा से परेशानी है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। बशर्ते अपने आत्मबल को छोटा न करें। अपने अन्दर छुपे हुए आत्मविश्वास को जगाएँ। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले इस सप्ताह अधिक समृद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी आ सकती हैं, धैर्य से काम लें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
गृहस्थ जीवन के आँगन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। स्वजनों की प्रगति का कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी। वित्त, बीमा, सुरक्षा, तकनीकी व राजकीय कार्यों में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। उत्पादों के विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। पूँजी निवेश में सुरक्षा पहलुओं की उपेक्षा न करें, यात्रा व विदेश संदर्भों में बदलाव की आशंका है। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन
फिल्म, कला, तकनीकी व शोध के क्षेत्रों में उन्नत्ति की ओर दौड़ेंगे। किन्तु राजनैतिक व औद्योगिक बैठक में खास मुद्दों को उठाने में कुछ वक्त लगेगा। आपकी योग्यताएँ काबिलें तारीफ रहेंगी। पारिवारिक सहयोग से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति संपत्ति के मामलों में आपके खिलाफ जा सकता है। सावधानी रखें। यह समय सेहत सँवारने व आपसी एकता बनाए रखने का है। धर्मस्थलों में हरे रंग की दाल का दान करें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग नेवी ब्ल्यू।
आजीविका के साधनों से लाभ के संकेत मिलेंगे। निजी व सरकारी संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर रहेंगे। माता-पिता के कार्यानुभव से कुछ सीखने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रवेश की सुखद बेला दस्तक देगी। विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। किसी संस्था के मध्य लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से बचें, धैर्य व साहस से काम लें, स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा से बचें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली हल्का हरा।
व्यापारिक क्षेत्रों में तरक्की की ओर बढ़ेंगे। किसी संस्था के मध्य साझा हितों के संदर्भों में हस्ताक्षर हो सकते है। संबंधित सेवा क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। भवन व वाहन खरीदने में सफलता के संकेत मिलेंगे। कोई हस्त शिल्प की खूबसूरती मन को लुभाएगी। प्रेम संबंधों में रोचक वार्ताएँ होंगी। यात्रा व पूँजी के मामलों में विरोधी पक्ष कोई पेंच फँसा सकते हैं, सावधानी रखें। कानूनी विवादों में आपका पक्ष पहले से ज्यादा बेहतर होगा।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
राजकीय व सामाजिक कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। उच्च लाभ प्राप्त करने के प्रयासों को धीरे-धीरे बढ़ाएँ। सफलता आवश्य ही मिलेगी। किन्तु स्थानीय स्थिति व अन्य पहलुओं की पहले समीक्षा कर लें। निवेश व धन मामलों में कोई हानि पहुँचा सकता है, सुरक्षा मानकों की उपेक्षा से बचें। संतान पक्ष के शैक्षिक दाखिले की चिंताएँ हो सकती है। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

ND
तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा।
प्रशासनिक व राजनैतिक क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। किसी भी मामलें में अनावश्यक बयानबाजी से बचें, यह विवाद व चिंताएँ दे सकती है। आमदनी के साधनों को और उन्नत बनाने में अभी वक्त लगेगा। किन्तु उन्नति अवश्य ही होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को न तोड़ें, यह सेहत को प्रभावित कर सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
आपकी सधी हुई दिनचर्या से स्वास्थ्य खिला हुआ रहेगा। रोगप्रतिरोधक क्षमताओं में इजाफा होगा। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने की लालसा पूर्ण होगी। किसी इच्छित संस्थान में साहित्य व तकनीकी शिक्षा को निखारने के अवसर प्राप्त होंगे। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों में प्रगति के बंद रास्ते खुलेंगे। प्रेम संदर्भों में अनावश्यक बातों से बचें, यह रिश्तों में टकराव दे सकती है। स्थानीय यात्रा में सतर्कता आपेक्षित रहेगी।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीच
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक तरक्की की ओर दिनोंदिन बढ़ेंगे। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने की समर्थता रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। संबंधित सेवा क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य व विवेक बनाएँ रखें। सेहत तंदुरूस्ती से पूर्ण होगी। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं, किन्तु स्वविवेक से उन्हें उपयुक्त जवाब देंगे।

मकर
22 दिसबंर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज
ND
शैक्षिक क्षेत्रों में उच्चस्तरीय सफलता से हौसले बुलंद रहेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में भी अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, बशर्ते तुलनात्मक अध्ययन में कोताही न करें। राजनीति व उद्योग जगत में नाम कमाने में थोड़ा वक्त लगेगा। कुछ संदर्भों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। प्रेम प्रकरणों में तनाव की आशंका है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। माता-पिता को सम्मान दें, उन्हें प्रसन्न करने में सफल रहेंगे। धर्म यात्रा के योग रहेंगे।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग पीला
क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में अव्वल रहने का सम्मान मिलेगा। प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देने की योग्यता रहेगी। किसी भी राजनैतिक व सामाजिक मुद्दे को उठाने से पहले अनुभवी लोगों से राय ले लें, अन्यथा आपकी साख खराब हो सकती है। संपत्ति व वाहन मामलों में अधिक व्यय की आशंका हैं, वैधानिक पहलुओं की उपेक्षा न करें। यह समय स्वजनों के मध्य मेल-मिलाप बढ़ाने व गुस्से से बचने का है। धर्म स्थलों में चीनी व आटे का दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग भूरा
कला चिकित्सा विज्ञान, साहित्य, तकनीक व शोध के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा रहेगा। तंदुरूस्ती आपसे दूर बिल्कुल नहीं जा सकती है। बशर्ते उचित खान-पान व व्यायाम के क्रम को बनाएँ रखें। अनावश्यक बातों में मन को न उलझाएँ, बल्कि प्रसन्न रहें। पत्नी व बच्चों के मध्य प्यार व चाहत बढ़ेगी। मकान व दुकान को आधुनिक तरीके से सजाने में कामयाबी मिलेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

वेबदुनिया पर पढ़ें