30 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कोर्ट व कहचरी के काम निबटेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। झंझटों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दौड़धूप अधिक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें।

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :
वाणी पर नियंत्रण रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। दूसरों की मदद की आशा न करें। जोखिम न उठाएं।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन सुगम होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी में मनोनुकूल लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।प्रमाद न करें।

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी