6 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

रविवार, 6 सितम्बर 2015 (00:11 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...



 
मेष- व्यवसाय से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। श्रम की अधिकता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा सफल रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 



वृषभ- बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा से लाभ होगा। धनलाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 



मिथुन- वाहन-मशीनरी-अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों से दूर रहें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध-चावल का दान करें।
 

 



कर्क- रुका हुआ धन मिलेगा। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। आगे बढ़कर विवाद न करें। चिंता होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 



सिंह- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद हावी रहेगा, बचें। निवेशादि से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सहायता करें।
 
 



कन्या- घर-बाहर अशांति रह सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय लाभ देंगे। दुर्घटनादि से हानि हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 

 



तुला- चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रुओं से सावधान रहें। झंझटों में न पड़ें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 

 



वृश्चिक- शारीरिक कष्ट संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 



धनु- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय के साधन मिलेंगे। रोजगार मिल सकता है, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 



मकर- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जोखिम न लें, निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्तवर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 



कुंभ- बुरे समाचार मिल सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। मेहनत बेकार जाएगी। विवादादि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


मीन- अस्वस्थता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्या भोजन कराएं।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें