7 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

सोमवार, 7 नवंबर 2016 (00:18 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। झंझटों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- राजकीय बाधा दूर होगी। जोखिम न लें तथा जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। भागदौड़ रहेगी। मित्र व संबंधी मुलाकात करेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता रहेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रयास सफल रहेंगे। विवाद में न पड़ें। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
धनु- अस्वस्थता या चोट-दुर्घटना से हानि संभव है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक अधिक लाभ संभव है। जोखिम व जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जरूरी हस्ताक्षर में जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मीन- रुका हुआ धन प्राप्त होगा, प्रयास करें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 


 

वेबदुनिया पर पढ़ें