9 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। धनार्जन होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शुभ समय।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बिना बात झुंझलाहट रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चिड़ियों को दाना डालें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सुख-शांति बनी रहेगी। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। भूले-बिसरे मित्रों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अपनी जानकारी गोपनीय रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। कार्यसिद्धि होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को चुग्गा डालें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बाहरी सहायता से कार्य बनेंगे। धनार्जन होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक योजना में सुधार होगा। नए अनुबंधों की रूपरेखा बनेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : विशिष्ट व्यक्तियों के सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। तीर्थदर्शन संभव है, सत्संग का लाभ मिलेगा। चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोरंजन का लाभ मिलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। घर-बाहर तनाव रहेगा, धैर्य रखें। विवाद को सूझ-बूझ से निपटाएं।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रुके कार्यों में बाहरी सहायता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को चुग्गा डालें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चंद्रदर्शन अगर कर लिए हैं तो पुराणों से हम लाए हैं दोष मुक्ति का यह उपाय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी