अप्रैल 2022 में ये 7 राशियां होंगी मालामाल, 5 राशि वाले हो सकते हैं परेशान

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (18:08 IST)
Monthly Horoscope 2022: अप्रैल माह 2022 में 9 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 7 अप्रैल को मंगल, 8 अप्रैल को बुध, 12 अप्रैल को राहु और केतु, 13 अप्रैल 2022 को गुरु, 14 अप्रैल को सूर्य, 29 अप्रैल को शनि और  27 अप्रैल को शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करेगा। उसमें से पूरे अप्रैल माह में मंगल और बुध का ही प्रभाव अधिक समय तक रहेगा। इसी के साथ सूर्य, राहु, केतु और गुरु का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। बाकी शनि और शुक्र तो अप्रैल माह के अंत में राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में मंगल और बुध के आधार पर 7 राशियां होंगी मालामाल और 5 राशि वाले हो सकते हैं परेशान।
 
 
7 राशियां होंगी मालामाल :
 
1. मेष राशि (Aries): नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।
 
2. वृषभ राशि (Taurus): यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
3. मिथुन राशि (Gemini): आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होगा। आमदनी में अपेक्षा से ज्यादा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौतीभरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
4. कन्या राशि (Virgo): करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें।  
 
5. वृश्चिक राशि (Scorpio): नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका क्रोध बढ़ जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। 
 
6. धनु राशि (Sagittarius): कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
7. कुंभ राशि (Aquarius): नौकरी में बदलवा की संभावना है लेकिन आपको अभी रुकना होगा। व्यापार में भी बड़े बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि संपत्ति खरीदना का यह उपयुक्त समय है। सेहत का ध्यान रखना होगा। कुल मिलाकर अच्‍छा समय गुजरेगा।

Mangal in kumbha
5 राशि वाले हो सकते हैं परेशान :
1. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल का गोचर होगा। ऐसे में आपको अचानक हानि या लाभ हो सकता है। नौकरी या करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। लंबी यात्रा से बचकर रहें। घटना दुर्घटना से भी बचकर रहे और सेहत का ध्यान रखें।  
 
2.सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेना का प्रयास न करें। करियर और नौकरी में भी सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बहस से बचें। दांपत्य जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्‍यक खर्चा न करें। सेहत का भी ध्यान रखें। 
 
3. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के पांचवें भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर के मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क न लें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। खर्चे बढ़ जाएंगे। 
 
4. मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के मंगल दूसरे भाव में रहेगा। संपत्ति को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी, परंतु आपकी छवि खराब करने का प्रयास भी होगा। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखना होगा।   
 
5. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल बारहवें भाव में गोचर करेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तानव देखने को मिल सकता है। व्यापार में कोई रिस्क लेने का कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी