जनवरी 2019 : कैसा होगा यह माह आपकी राशि के लिए, जानिए भविष्यफल

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तालमेल में तकलीफ आएगी। रिश्तेदार आपसे नाराज रहेंगे। किसी कार्य से विदेश के योग बनेंगे। माता को शारीरिक कष्ट रहेगा।
 
दि. 12, 26 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में तकलीफ आएगी। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी कार्य से सामाजिक यात्रा के योग बनेंगे। स्वयं को पत्नी से कष्ट रहेगा।
 
दि. 11, 21 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।


 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी रहेगी। कृषि में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। रिश्तेदारों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे माता-पिता को शारीरिक कष्ट रहेगा।
 
दि. 3, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
कर्क : राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी रहेगी। कृषि में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी के योग बनते हैं। रिश्तेदारों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। भाई को शारीरिक कष्ट रहेगा।
 
दि. 3, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।

 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि में परेशानी होगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव आएंगे। रिश्तेदारों से मतभेद होगा। बहन को ससुराल में परेशानी आएगी स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दि. 13, 26 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापारिक परेशानी वाला रहेगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। तीर्थयात्रा होगी। किसी कार्य से भाई की विदेश यात्रा होगी। साथ ही नए वाहन का आपको सुख मिलेगा।
 
 
दि. 15, 24 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके साथ रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से दूरी के योग बनते हैं। पत्नी को सुख प्राप्त होगा।
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
राहु के जप लाभप्रद रहेंगे।

 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। सामाजिक मतभेद से आपको परेशानी आएगी, सावधानी रखें। दोस्त से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा में आर्थिक लाभ मिलेगा।
 
दि. 3, 21 शुभ हैं, 27 अशुभ है।
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ होगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। किसी मित्र से मतभेद हो सकता है, ध्यान रखें। सामाजिक यात्रा होगी। माता को स्वास्थ्य लाभ होगा। अनजान व्यक्ति से नुकसान हो सकता है।
 
दि. 4, 22 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में उच्च पद की प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों की मदद से कार्य में सफलता मिलेगी। संतान को नई नौकरी प्राप्त होगी। आप विरोधी से सावधान रहें।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
केतु के जप व गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक सम्मान वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। पिता से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। पत्नी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी।
 
दि. 17, 26 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
दत्तात्रेयजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। राजनीति में प्रवेश होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि में परेशानी आएगी। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बनेगी। परिवार में भी सम्मान नहीं मिल पाएगा।

 
दि. 13, 22 शुभ हैं, 24 अशुभ है। 
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
ALSO READ: कैसा होगा जनवरी 2019, जानिए अपनी-अपनी राशि
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी