शनिवार, 4 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- निवेश-व्यापार सफल रहेंगे। मनोनुकूल कार्य होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। लगकर करें।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को गुड़-चना बांटें।
वृषभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी लाभ होगा। व्यापार, निवेश व नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य चढ़ाएं।
मिथुन- जोखिम न उठाएं। दूसरों के लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। मनोमालिन्य रहेगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कर्क- गृहस्थ सुख मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। निवेश से लाभ होगा। पुराने संबंधी मिलेंगे। व्यय होगा।
कल्याणकारी उपाय- किसी गरीब को पेटभर भोजन कराएं।
सिंह- भाग्योन्नति के प्रयास में सफलता मिलेगी। धनोपार्जन होगा। मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य पूर्ण होंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
कन्या- मेवा-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। धनार्जन होगा। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा शुभ फल देगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें।
तुला- तनाव व चिंता रहेगी। व्यय वृद्धि से बजट बिगड़ेगा। जोखिम न उठाएं। हानि-दुर्घटना से बचें।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक- मेहनत का फल मिलेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सगे-संबंधियों पर खर्च होगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
धनु- नौकरी, व्यापार, निवेश से लाभ होगा। मनमाफिक कार्य होंगे। पुराने रिश्तेदारों पर खर्च हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य चढ़ाएं।
मकर- अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में इनाम-प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभकारी रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- रक्तपुष्प द्वारा हनुमानार्चन करें।
कुंभ- कलह से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। अस्वस्थता रहेगी। मनमाफिक कार्य न होंगे। क्लेश होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मीन- प्रयास करने पर रुका हुआ धन वापस आ सकता है। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य लगाएं।