धनु राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह

व्यावसायिक क्षमताओं के बल पर बेहतर काम मिलेगा। आपकी प्रसिद्धि भी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधित मसले आपके हित में बने रहेंगे। कोई विवाद भी चल रहा हो तो वह सुलझ जाएगा। किसी का शांत स्वभाव आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आर्थिक रूप से परिस्थिति मजबूत होने के आसार हैं। फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम ज्वॉइन करेंगे। कोई नया उपकरण आप खरीद सकते हैं। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। मन की बातें या इच्छाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : अपोजिट जेंडर वालों को लेदर पर्स या बेल्ट गिफ्ट करें।
 
ALSO READ: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी