Guru Gochar 2025 : अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों के लिए शुरू हुआ सबसे खराब समय

WD Feature Desk

मंगलवार, 20 मई 2025 (16:43 IST)
Jupiter transit in Gemini 2025: बृहस्पति ग्रह की उच्च राशि कर्क है और नीच राशि मकर है। ज्योतिष के अनुसार 14 मई 2025 से बृहस्पति ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में 3 गुना अतिचारी हो गए हैं। अतिचारी गुरु के कारण 3 राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि गुरु की अतिचारी चाल अशुभ मानी जाती है।
 
1. कन्या राशि: आपकी कुंडली के चतुर्थ चतुर्थ भाव और सप्तम भाव के स्वामी हैं बृहस्पति का दशम भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको संयम और विनम्रता से काम लेना होगा। यह समय पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का समय है। धन संचय करने के लिए आपका प्रयास बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
2. वृश्‍चिक राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और पंचम भाव के स्वामी गुरु का अष्टम भाव में गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। धन संबंधी मामलों में भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। सेतह में भी गिरावट के चलते आप परेशान रह सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। अचानक से कभी-कभी धन प्राप्ति हो सकता है। अक्टूबर से स्थिति सामान्य होगी। भाग्य मजबूत होगा और आप सफलता प्राप्त करेंगे।
 
3. मकर राशि: आपके लिए गुरु का अष्टम भाव में गोचर जो भी करेगा अचानक से करेगा। यह सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी। यदि आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति अच्छी है तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और बुरी है तो बुरे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं या धन हानि भी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। घर परिवार में सतर्कता से काम लेना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी