जून 2018 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए, जानिए...

* जून 2018 में 12 राशियों का भविष्य-फल
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। शारीरिक पीड़ा रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। माता को कष्ट रहेगा। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 5, 14 शुभ है, 8 अशुभ है।
उपाय- देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। शारीरिक पीड़ा कम होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा किसी कार्य की रूकावट से मानसिक परेशानी रहेगी। सही मार्गदर्शन लें।

दि.7,16 शुभ है,11 अशुभ है।
उपाय- श्रीकृष्ण की आराधान करें।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार कमजोर रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी कारण से राजनीति में प्रवेश होगा। पिता की शारीरिक पीड़ा कम होगी।

दि. 12, 21 शुभ है, 17 अशुभ है।
उपाय- राम रक्षास्त्रोत का पाठ लाभदायक रहेगा।

कर्क- यह माह उन्नति वाला रहेगा। किसी कार्य से विदेश यात्रा के योग है। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य ठीक होने में समय लगेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान के कारण परेशानी में आ सकते हो, विचार करके कार्य करें।

दि. 6, 18 शुभ है, 10 अशुभ है।
उपाय- शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह- यह माह परिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। शारीरिक पीड़ा रहेगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक अनुष्ठान से कार्य में गति मिलेगी। भाई की उन्नति होगी।

दि. 6, 24 शुभ है, 22 अशुभ है।
उपाय- सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या- यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार से तालमेल में कमी आएगी। संतान से भी सुख कम मिलेगा। राजनीति से लाभ मिलेगा।

दि. 9, 27 शुभ है, 6 अशुभ है।
उपाय- गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा
तुला- यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी की तकलीफ दूर होगी। परिवार में शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने लिए नए रास्ते मिलेंगे। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। किसी तीर्थ दर्शन के योग बनेंगे। माता से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 7, 25 शुभ है, 13 अशुभ है।
उपाय- श्रीकृष्ण की पूजा लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा, नौकरी में उन्नति होगी। कृषि के झगड़े खत्म होंगे। समाज में पुन: पद प्राप्त होगा। किसी कार्य से परेशानी आएगी। अपने वालों से दूरी होगी।

दि. 4, 13 शुभ है, 8 अशुभ है।
उपाय- शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु- यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में हानि होगी। नौकरी में छोटी-छोटी परेशानी रहेगी। शारीरिक पीड़ा कम होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोर्ट- कचहरी के कार्य होंगे।

दि.14, 26 शुभ है, 19 अशुभ है।
उपाय- राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर- यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नए व्यापार के भी मार्ग खुलेंगे। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से दूरी होगी। शेयर मार्केट वालों को हानि होगी। माता को शारीरिक कष्ट रहेगा।

दि.10, 23 शुभ है, 7 अशुभ है।
उपाय- हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- यह माह शारीरिक पीड़ा वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से धोखा मिल सकता है, अत: सावधानी रखें। बहन-भाई के परिवार में कष्ट रहेगा।

दि. 4, 20 शुभ है, 24 अशुभ है।
उपाय- देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन- यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है। पिता को शारीरिक पीड़ा रहेगी। घनिष्ठ मित्र से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते है, ध्यान देना होगा।

दि.11, 20,शुभ है, 17 अशुभ है।
उपाय- गायत्री जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
ALSO READ: क्या आपका बर्थ डे जून में है, जानिए अपना भविष्य और विशेषताएं...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी