March Monthly Horoscope 2021 : मार्च माह क्या लाया है आपके लिए, जानें अपनी राशियों का हाल

March Horoscope 2021
 
मार्च 2021 में 12 राशियों का फलादेश
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभप्रद रहेगी, परंतु आप किसी भी नए कार्य को करने से पहले अच्छे से विचार करें।
 
दिनांक 8, 17 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास नहीं करें, धोखा हो सकता है।
 
दिनांक 2, 19 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। भाई से मनमुटाव की स्थिति बनेगी, ध्यान देना होगा। पुरानी जमीन-जायदाद गिरवी रखना या बेचना पड़ सकती है।
 
दिनांक 6, 18 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। किसी अधिकारी से नौकरी में बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। व्यापार में सफलता मिलते-मिलते रुक सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। नेत्र संबंधी तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
कुलदेवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी भी तांत्रिक के चक्कर में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। माता से भूमि संबंधी सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए स्थान पर कार्य करना पड़ सकता है।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में पहले तकलीफ रहेगी। माह के अंत में राहत मिलेगी। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी महिला साथी से परेशानी आ सकती है, ध्यान देना होगा। संत के साथ से लाभ प्राप्त होगा।
 
दिनांक 3, 27 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि में उन्नति होगी। नौकरी से निकाला जा सकता है। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने रुके हुए कार्य माह के अंतिम सप्ताह में पूर्ण होने के योग बनते हैं। बहन से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में थोड़ी वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में कार्य करने में मदद नहीं मिलेगी। मित्र के किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। तीर्थयात्रा होगी। पत्नी का नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पिता और पुत्र के बीच समस्या आ सकती है।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि क्षेत्र से सामान्य लाभ मिलेगा। व्यापार कभी सफलता, तो कभी असफलता वाला रहेगा। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी संत के सान्निध्य से मानसिक शांति मिलेगी। दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी जिससे भूमि लाभ होगा।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। माता-पिता से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। पड़ोसी देशों में कामकाज बढ़ सकता है। ससुराल वालों के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें। व्यापार वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।
 
दिनांक 8, 17 शुभ हैं, 21 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। ससुराल पक्ष से मानसिक परेशानी आएगी। किसी पुरानी महिला साथी से मुलाकात लाभप्रद रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन स्वयं के स्वास्थ्य में तकलीफ आ सकती है।
 
दिनांक 16, 29 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि क्षेत्र में सफलता-असफलता रहेगी। भाई को आर्थिक परेशानी रहेगी। पिता को तीर्थयात्रा में लाभ मिलेगा। पुत्र को मानसिक परेशानी हो सकती है, ध्यान देना होगा। पत्नी की सलाह पर अमल कर सफलता प्राप्त होगी।
 
दिनांक 2, 20 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।

ALSO READ: शनि की साढ़ेसाती और मंगल दोष मात्र शहद के इस उपाय से दूर हो जाएंगे

ALSO READ: सोये ग्रह या भाव को जगाने के लिए पहनें ये रत्न
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी