Monthly Horoscope August 2025: इस बार अगस्त के महीने में कई ग्रहों का परिवर्तन हो रहा है। जिसमें 11 अगस्त से बुध कर्क राशि में मार्गी होंगे और 30 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करके केतु के साथ युति कर ग्रहण योग बनाएंगे। तत्पश्चात 21 अगस्त को शुक्र कर्क में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। आइये यहां जानते हैं इस ग्रह परिवर्तन का 12 राशियों पर क्या खास असर पड़ने वाला हैं...ALSO READ: भविष्यवाणी: अब होने वाली है स्वर्ण युग की शुरुआत, जानिए श्रीकृष्ण ने माता गंगा से क्या कहा...
मेष राशि (Aries Rashifal):
वर्ष 2025 में अगस्त का महीना मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। रुका धन मिल सकता है। व्यापार में लाभ वाला समय रहेगा और किसी नए निवेश का अवसर भी प्राप्त होगा। इस माह रिश्तों में थोड़ी गर्माहट आ सकती है, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर अत्यधिक कार्यभार से बचें। यह माह कार्य व वित्त में सहारा देगा। संपत्ति खरीदने के अच्छे योग बन सकते हैं। कुल मिलाकर माह अच्छा कहा जा सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Rashifal):
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 का यह महीना मिलाजुला रहेगा। इस समय आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। करियर में स्थिरता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर निवेश करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए धैर्य की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट संबंधी समस्याएं इस माह परेशान कर सकती हैं। धन तथा संबंधों में बदलाव इस माह महसूस होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा तथा अविवाहितों को शादी योग्य संकेत मिलेंगे तथा विवाह बंधन में भी बंधेंगे। कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कई दृष्टि से अच्छा कहा जा सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Rashifal):
मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना नए विचारों और संचार का समय होगा। इस माह नौकरी तथा व्यापार क्षेत्र में सफलता हाथ आएगी। करियर में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जो आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएंगे। आर्थिक रूप से महीना अच्छा रहेगा, पर अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। अगस्त 2025 में बाहरी यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा। निवेश में सावधानी रखना इस समय उचित रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि कोई तनाव जीवन में चल रहा हैं तो उससे बचने का प्रयास करें। यह माह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Rashifal):
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगस्त 2025 में अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए संयम बरतें, इससे पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, अत: निरंतर संवाद बनाए रखें। स्वयं तथा माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खासकर भावनात्मक संबंध अच्छे बनाए रखने होंगे। कारोबार में यह समय सफल निर्णय लेने में सहायक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यह माह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।ALSO READ: वृंदावन में एक माह के लिए श्रीकृष्ण पूजा प्रारंभ, जन्माष्टमी तक रहेंगे ये 4 उत्सव
सिंह राशि (Leo Rashifal):
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त 2025 का महीना आत्मविश्वास और अवसरों से भरा रहेगा, क्योंकि इस माह करियर में तरक्की के योग हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस माह नौकरीपेशा तथा व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस महीने स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, फिर भी अति-उत्साह से बचना हितकारी होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। छात्रों का आत्मविश्वास करियर में महत्वपूर्ण लाभ देगा। कुल मिलाकर कई मायनों में यह माह सफलता वाला तथा खुशियोंभरा कहा जा सकता है।
कन्या राशि (Virgo Rashifal):
कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना विश्लेषण और योजना का है। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता हैं, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमताओं को साबित करने का नया अवसर मिलेगा। कारोबारी इस माह धैर्य बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर बजट बनाकर चलना आवश्यक होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी, पर अधिक आलोचना से बचें। छात्रों की किसी खास क्षेत्र में रुचि दिखाई दे सकती है। इस माह फिटनेस पर ध्यान देना उचित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पाचन संबंधी समस्याओं का। व्यापार के क्षेत्र में चल रही नई योजनाओं में स्पष्टता आएगी। इस माह व्यावसायिक यात्रा की योजना में देरी हो सकती है। यह माह कुछ लोगों के लिए ठीक तो कुछ के लिए बहुत अच्छा रह सकता है।
तुला राशि (Libra Rashifal):
तुला राशि वालों के लिए अगस्त का महीना संतुलन और सामाजिकता का रहने वाला है। करियर में नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी और कलीग्स के सहयोग से काम बनेंगे। कारोबारियों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में सौहार्द बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर लापरवाही से बचें तथा उच्च रक्तचाप से संबंधित सावधानी जरूर बनाए रखें। यह माह वैवाहिक सुख देगा। नौकरीपेशा को आर्थिक मजबूती आएगी तथा कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। यह समय तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal):
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना परिवर्तन का है, कुछ खट्टा-मीठा कहा जा सकता है। अगस्त 2025 में जहां करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, वहीं प्रमोशन रुक सकता है। किंतु आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आप यह समय पार कर लेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर बड़े वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन में कुछ विवाद संभव हैं, धैर्य से काम लें। इस माह खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में भावुकता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर सर्दी-जुकाम या बुखार हो सकता है। काम का बोझ मानसिक स्वास्थ्य में तनाव बढ़ा सकता है। इस माह यात्रा खर्च में बढ़ोतरी संभव है। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल कह सकते हैं। वृश्चिक के जातकों के लिए यह माह कई स्थितियों में उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Rashifal):
धनु राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कार्य का विस्तार और कुछ नया सीखने का समय रहने वाला है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। इस माह धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अगस्त 2025 प्रेम संबंधों में नयापन लाएगा। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। अगस्त में अतिरिक्त आय की संभावनाएं भी बनती हुई दिखाई दे रही है। लंबी यात्राओं से थकान हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ घूमने का आनंद प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में नवीन कोर्स का अवसर मिलेगा। अगस्त का महीना धनु राशि के लिए अच्छा समय लाएगा।ALSO READ: अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?
मकर राशि (Capricorn Rashifal):
मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 का यह महीना अनुशासन और कड़ी मेहनत का है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर आपके लगन से कार्य करने से आप सफल होंगे। बिजनेस के क्षेत्र में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने कुछ राज किसी से भी साझा न करें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए समय दें तथा गलतफहमियों से बचें। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। स्वयं तथा पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं का। हल्का व्यायाम सेहत को ठीक रखने में मददगार साबित होगा। छात्र वर्ग के लिए अगस्त ठीक कहा जा सकता है मकर राशि वालों को सलाह दी जाती है कि इस माह संतुलन बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius Rashifal):
कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना नवाचार और स्वतंत्रता का है। करियर में कुछ अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं, जो आपकी प्रगति में सहायक होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कारोबारी वर्ग को इस माह आय में धीरे धीरे सुधार होगा, पर खर्चों में कटौती पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है, पर बातचीत से हल निकलेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा, तथा साथी से बार-बार मिलने के योग बनेंगे। संतान को त्वचा एलर्जी से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, पर नींद पूरी लें। कुल मिलाकर अगस्त 2025 कुंभ राशि वालों के लिए ठीक-ठीक रह सकता है।
मीन राशि (Pisces Rashifal):
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना संवेदनशीलता और रचनात्मकता का है। करियर में आपको अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर अपने रचनात्मक विचारों पर उपयोग करें। व्यापारी वर्ग में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। पारिवारिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पैरों और नींद से संबंधित समस्याओं का। शिक्षा के क्षेत्र में धैर्य व समझदारी से अच्छी स्थिति निर्मित होगी। कुछ लोगों को अगस्त 2025 में जॉब पाने के खास अवसर मिल सकते हैं, अत: उनका लाभ उठाएं। मीन राशि के लिए यह महीना कहीं अवसर तो कहीं चुनौतियां लेकर आ सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने से लाभ होगा।ALSO READ: रक्षा बंधन पर विधिवत राखी बांधने की संपूर्ण विधि
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।