1 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। भाग्योन्नति‍ के अवसर मिलेंगे। उत्साह रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।
 
वृषभ- अचानक दुर्घटनादि से हानि की आशंका है। जोखिम उठाएं। दूसरों के प्रपंच में न पड़ें। 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मिथुन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर शांति रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
कर्क- शत्रु शांत रहेंगे। आय के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी आदि में इनाम-प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें। 
 
सिंह- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। देव-दर्शन सुलभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
 
कन्या- उत्साहहीनता रहेगी। मेहनत ज्यादा, लाभ कम होगा। व्यर्थ भागदौड़, तनाव रहेगा। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
तुला- मेहनत का फल मिलेगा। सब ओर से प्रशंसा मिलेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को अन्न-वस्त्र दान दें।
 
वृश्चिक- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
धनु- भाग्योन्नति के प्रयास में सफलता मिलेगी। अचानक लाभ होगा। घर-बाहर शांति रहेगी। कार्य के अवरोध दूर होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।
 
मकर- जोखिम-जमानत के कार्य न करें। झगड़े-झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तु संभालकर रखें। 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कुंभ- पुराना रुका हुआ पैसा प्रयास करने पर वापस आ सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु शांत रहेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
मीन- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी से लाभ होगा। पुराने मित्र मदद करेंगे। यात्रा से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें। 

वेबदुनिया पर पढ़ें