9 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- शुभ संयोग उपस्थित होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेशादि लाभ देंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपने बुजुर्गों की सेवा करें।
वृषभ- मनमाफिक कार्य न होने से खिन्नता रहेगी। विवाद से बचें। जोखिम न उठाएं। वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मिथुन- रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आ सकता है। रोजगार प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।
कर्क- जीवनसाथी से लाभ होगा। धनार्जन होगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
सिंह- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।
कन्या- विवाद न करें। मानहानि हो सकती है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
तुला- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी, सावधानी रखें। भाग्योन्नति हो सकती है। यात्रा में हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
वृश्चिक- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यवसाय से लाभ होगा। मित्र मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। घर में थोड़ा तनाव हो सकता है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें।
मकर- विवाद न करें, जोखिम न लें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। मनोमालिन्य रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कुंभ- मेहनत का फल मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयास करें, सफल होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
मीन- आय के नए साधन बनेंगे। मदद मिलेगी। रुके कार्य बनने लगेंगे। व्यवसाय-निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।