साप्ताहिक राशिफल (28 अगस्त से 4 सितंबर 2016)

* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे... 


 

मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
आर्थिक उन्नति संभव है। परिवार के लिए कुछ नया करने की योजना बनेगी। किसी के जन्मदिन के मौके पर भूले-बिसरे रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। यात्रा के भी योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी के मामले में बेवजह भागदौड़ हो सकती है। दांपत्य में सामान्य स्थिति रहेगी। प्रेम-संबंध पर भावनात्मक उफान हावी रहेगा। अच्छा समय है। बदलाव आने वाला है। सेहत में सहजता बनी रहेगी। कारोबारी गतिशीलता बनाए रखने के लिए सहकर्मियों को साथ लेकर चलना होगा। आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। 

 

 

वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आपकी योजना पूरी होगी। पैसे का आगमन सहजता से होता रहेगा। जरूरतों की पूर्ति के लिए ज्यादा भागदौड़ की परेशानी नहीं आने वाली है। जिस सफलता का आपको इंतजार था वह मिलने वाला है। आपको केवल अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करनी होगा। बहुत ही अच्छे नतीजे लेकर आए इस सप्ताह में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। खुलकर जीने और कामकाज में दिल लगाने का वक्त आ गया है। 

 

 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
प्रोफेशन में बदलाव की संभावना तो नहीं, लेकिन इसमें सहजता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए पारिवारिक सलाह-मशविरा लेने का अच्छा समय है। दांपत्य जीवन में प्रेम की गतिशीलता बनी रहेगी। तरो-ताजगी के लिए घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। सेहत सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपको आर्थिक तंगी को लेकर थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, जबकि सप्ताहांत तक आप कई मामले में पहले से बेहतर महसूस करेंगे। यात्राओं का अच्छा और बहुउद्देशीय संयोग बना हुआ है। 

 

 

कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सफेद। 
 
प्रॉपर्टी के संबंध में प्रस्ताव से आर्थिक मजबूती आएगी और बैंक-बैलेंस भी बढ़ेगा। हालांकि इस सिलसिले में आपका प्रोफेशन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। काम का बोझ बढ़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेंगी। पारिवारिक जरूरतें पूरी कर पाएंगे तो जीवनसाथी के साथ मानसून की मस्ती का आनंद उठा पाएंगे। बहुत ही ऊर्जान्वित करने वाली सेहत का दूसरे कार्यों में भरपूर साथ मिलेगा। भागदौड़ में जोश बना रहेगा और समय पर काम का निपटारा संभव हो पाएगा। 

 

 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
घर में अतिथियों के आगमन या किसी आयोजन से खुशियां छाई रहेंगी। यात्रा का सही योग नहीं है, जबकि प्रॉपर्टी के लिहाज से आपकी कोशिश निरर्थक नहीं जाएगी। पैसे का आगमन भी बना रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के मन-बहलाव के लिए मनपसंद चीजों की खरीद हो सकती है। इस सप्ताह जितना परिश्रम करेंगे, उतना ही फल की प्राप्ति होगी अर्थात किस्मत के भरोसे बैठना या कहें कामकाज को दूसरों पर छोड़ने का मतलब है आपका नुकसान। परिवार के लिए बहुत ही अच्छा सप्ताह है। 

 

कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग मरुन।
 
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के भरोसे काम छोड़ने से थोड़ी मुश्किल आ सकती है, लेकिन प्रोफेशन में नयापन आने वाला है। नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है या तबादला हो सकता है। रोमांस के लिए मनपसंद मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ हसीन लम्हे गुजार सकते हैं। यह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला सप्ताह है। पूरे सप्ताह आप में उत्साह बना रहेगा। जो कार्य करेंगे उनमें सफलता मिलती चली जाएगी और आप अपने सिर पर से कोई बोझ उतरने जैसा महसूस करेंगे। सेहत का भी साथ बना रहेगा। 

 

 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग गुलाबी। 
 
नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेंगी। इतना सबकुछ होने पर स्वाभाविक है कि जीवनसाथी की मधुरताभरी भावनाओं की उपेक्षा हो जाए। इसमें जरा भी संदेह नहीं कि यह सप्ताह आपके पक्ष में है। अपने प्रयास, कौशल और योग्यता के सहारे आप हर काम को सरलता के साथ निपटा लेंगे। पैसे का आवागमन बना रहेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। प्रोफेशन के लिए तो बहुत ही अच्छा समय है। आप चाहें तो किसी नए अनुबंध की पहल कर सकते हैं। 

 

 

वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
नए संबंध का लाभ मिलेगा, जबकि परिवार में किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बढ़ा हुआ कदम अचानक रुक सकता है। ऐसे में आपको जीवनसाथी के साथ भावनात्मक साझेदारी मददगार साबित होगी। हेल्थ, प्रोफेशन और आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है, लेकिन परिवार और जमीन-जायदाद के लिहाज से सतर्कता बरतने वाला है। कार्यक्षेत्र में जूझने जैसी स्थिति से छुटकारा मिलने वाला है और आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। 

 

 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। पुश्तैनी जमीन-जायदाद के लिए पारिवारिक नोक-झोंक या वैचारिक मतभेद बढ़ेगा जिसे आप अपनी सूझ-बूझ से निपटा लेंगे। इस सिलसिले में यात्राएं जरूरी होंगी। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा और प्रेम की बुनियाद मजबूत होगी। यह सप्ताह आपके परिवार के लिए भले ही तनाव बढ़ाने वाला हो, लेकिन आपके कार्यक्षेत्र और प्रोफेशन के लिहाज से बेहतर नतीजे देने वाला साबित होगा। जीवनसाथी की सलाह से नई कामकाजी योजनाएं बनेंगी। इसे जमीनी स्वरूप देना संभव हो पाएगा। 

 

 

मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
परिवार के सदस्यों के साथ रूठना-मनाना भी चलता रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। मकान या जमीन की खरीद के लिए अच्छा समय चल रहा है। रोमांस के लिए समय स्वत: निकल आएगा। इस सप्ताह आपकी सेहत आपको प्रफुल्लित रखेगी। उत्साहित मन से कामकाज में जुटे रहेंगे। आर्थिक तरक्की होने वाली है और धनागमन के भी योग बने हुए हैं। पैसा आने से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बच्चों की जिम्मेदारियां निभा पाना संभव होगा, लेकिन छिटपुट तनाव का दौर भी रहेगा। 

 

 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मरुन।
 
दांपत्य में रोमांस के लिए फुरसत का समय निकाल लेंगे या फिर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। यात्रा काफी सुखद और आनंददायक होगी। दांपत्य में जी भरकर मन को उत्साहित करने वाले नैसर्गिक सुख का एहसास होगा। प्रॉपर्टी की पहल के लिए भी अच्छा सप्ताह है। सेहत की चिता किए बगैर आपको काम में जुटे रहना आपके बाकी मामले के लिए बेहतर होगा। वैसे इस सप्ताह आपके प्रोफेशन में उतार-चढ़ाव की घटनाएं ज्यादा आ सकती हैं। काम का बोझ रहेगा। दूसरी तरफ पारिवारिक खुशियों से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।

 

 

मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
धनागमन में कोई कमी नहीं आने वाली है। परिवार के लिए भी सामान्य स्थितियां बनी रहेंगी। अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देना होगा। प्रॉपर्टी की खरीद को लेकर यात्राएं कर सकते हैं। विशेष कार्य के लिए जीवनसाथी से सलाह-मशविरा करना आपके प्रेम की प्रगाढ़ता और भरोसे को बढ़ाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह को बुरे अनुभवों वाला कहने से बेहतर है कि इसे कठोर परिश्रम वाला कहा जाए। बाधाएं आती रहेंगी जिसे आप अपनी सूझबूझ और काम की प्राथमिकता एवं कुशल प्रबंधन से दूर करते चले जाएंगे। सेहत का साथ रहेगा। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें