September Monthly Horoscope 2023: सितंबर माह क्या लाया है 12 राशियों के लिए (मासिक राशिफल)

September Month Horoscope 2023: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया माह सितंबर 2023। जानें यहां क्या कहते हैं 12 राशियों के तारे-सितारे। व्यापार-व्यवसाय, निवेश, धनलाभ, सेहत, करियर, नौकरी आदि के बारे में... और भी बहुत कुछ।
पढ़ें यहां सितंबर 2023 का मासिक राशिफल... 
 
 
मेष राशि 
सितंबर माह आपको कुछ बेचैनी दे सकता है। उलझन की स्थिति में रहेंगे। हालांकि हर तरह की समस्या का समाधान निकलेगा तथा आपको अपना फैसला लेने में सहायता मिलेगी। इस माह आपके खर्चें बढ़ सकते हैं तथा व्यापार में भी कोई बड़ा लाभ और व्यय दोनों की संभावना हैं। निवेश करने से पूर्व जांच परख कर ले तभी कोई निर्णय लें। किसी के साथ शत्रुता करने से बचें अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता हैं। राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को इस माह अपने व्यक्तित्व को निखारने की आवश्यकता हैं जो आगे चलकर उनके काम आएगी। नौकरी कर रहे लोग अपने बॉस की नज़र में आएंगे व उनके काम की प्रशंसा की जाएगी। किसी के भी साथ किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से कम से कम इस माह उचित दूरी बनाए रखें। पत्नी का सहयोग मिलेगा। रिश्ते खूबसूरत रहेंगे। 

वृषभ राशि
यह माह सकारात्मकता, सजगता और सरलता लेकर आ रहा है। पुराना मतभेद चल रहा है तो वह समाप्त हो जाएगा व आपसी प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने की संभावना है। कोई बड़ी खुशखबरी हाथ लग सकती है। यह माह आपके व्यापार के लिए भी अति-उत्तम है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई काम अभी तक रुका हुआ था तो वह इस माह शुरू हो जाएगा़ इसमें लाभ भी मिलेगा। रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत हैं। किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता है। यह माह सेहत के लिए भी शानदार रहने की संभावना है। आप पहले से कही अधिक तरोताजा महसूस करेंगे। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो इस माह निश्चित तौर पर आराम मिलेगा।

मिथुन राशि
 
इस माह लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेकिन माह के अंत में धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंताओं में कमी होगी। प्रमाद न करें। प्रसन्नतापूर्वक समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। 

कर्क राशि 
 
इस माह स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लेकिन नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। माह के अंत में शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।  चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। 

सिंह राशि
 
यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। किसी मित्र से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जो फायदे वाला रहेगा। माता को सामाजिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। किसी वित्त कंपनी से आपको लाभ मिलने के योग हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की भी आशंका है। माह के आरंभ में व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है लेकिन अंतिम चरण तक आते आते आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि
 
यह माह आर्थिक सहयोग प्राप्त होने वाला रहेगा। व्यापार को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कारोबार में मध्यम सफलता मिलेगी। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से रोजगार के लिए प्रस्ताव के योग बनते हैं। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। माह के अंत में कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें, धनहानि भी आशंका है। भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। सितारों की चाल से भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।

 
तुला राशि
 
इस महीने मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पिता से मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य को त्यागें। अपने कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।  

वृश्चिक राशि
 
यह माह वृश्चिक राशि वालों के लिए आरंभ में पारिवारिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। माता की तीर्थयात्रा होगी। भाई को कष्ट होगा। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अपना पराक्रम बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। लाभ के समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी योजना में खर्च की चिंता रहेगी। किसी कार्य को करने की योजना बनाएंगे। दिमाग अधिक क्रियाशील रहेगा। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहनादि चलाने में विशेष सावधानी रखें। बुरे विचारों पर नियंत्रण रखें। मन में अवसाद बना रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद में फंस सकते हैं। कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।

धनु राशि
 
सितंबर माह आरंभ में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी दूर होगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ नहीं रहेगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी परेशानी भी कम होगी। लेकिन नौकरी में साथ में कार्य करने वाले से परेशानी आ सकती है। माता को आर्थिक लाभ होगा परंतु बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। माह के मध्य में में मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। माह के मध्य में घर में तनाव भी रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। माह के अंत तक स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। माह के अंतिम हफ्ते में घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। 

मकर राशि
 
यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। नौकरी मध्यम रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। माता से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से दूरी हो सकती है लेकिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी होगी जिससे संकट से निपटने में मदद मिलेगी। माह मध्य में माता-पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी विदेश से अचानक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा यानी यह माह अच्छी उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी।  नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। भाई की विदेश यात्रा हो सकती है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। यह माह पदोन्नति दे सकता है। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। माता-पिता को चली आ रही स्वास्थ्य की परेशानी माह अंत तक दूर होगी। 

कुंभ राशि
 
सितंबर महीना जीवन में खुशी लेकर आएगा। आपके मन में प्यार और रोमांस के फूल खिलेंगे। चारों तरफ का माहौल सकारात्मक नजर आएगा। लेकिन ग्रह गोचर माह के अंत में आपको परेशान भी कर सकते हैं। ग्रहों की दृष्टि आपके जीवन में तनाव और रिश्तों में कलह का कारण बनेगी। ऐसे में संयम दिखाएं और अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छे परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका विरोधी आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकता है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक और सशक्त रखें। आवेग में आकर निर्णय न लें। आप पर काम का दबाव रहेगा। काम में काफी ईमानदार रहें। आपके पराक्रम में वृद्धि दिखाई देगी। आप लक्ष्य प्राप्ति की ओर अपने कदम बढ़ा देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

मीन राशि
 
यह महीना परिवर्तनों का है। नौकरी, करियर, धन, परिवार, घर, वाहन आदि इन सबमें बदलाव के शुभ संकेत हैं। कार्य स्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ग्रहों का महायोग जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, समझदारी से सुलझा लें, बहस बढ़ने न दें वरना विवाद आपको परेशान कर सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अफेयर चल रहा है तो गलतफहमी पनप सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र थोड़ा हैरान महसूस करेंगे। माह के अंत में ग्रह गोचर से आपके व्यक्तित्व में ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने दम पर परचम लहरा देंगे। धन को आने से अब कोई नहीं रोक सकता। इस माह सारी रूकावटें दूर होंगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। 

ALSO READ: Aja Ekadashi 2023: अजा एकादशी व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

ALSO READ: हिन्दू माह भाद्रपद के प्रमुख व्रत और त्योहार जानिए

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी