शुक्र का गोचर किसे देगा शुभ फल, किसके जीवन में होगी हलचल

गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (12:37 IST)
Venus transits in Leo 2022 : 31 अगस्त 2022 बुधवार को शुक्र ग्रह ने कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर किया है। शुक्र ग्रह को सुख, सुविधा, सौंदर्य, कला और ऐश्‍वर्य का ग्रह है जिसके चलते 12 ही राशियों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आओ जानते हैं कि किसको मिलेगा शुक्र का शुभ फल और किसके जीवन में होगी हलचल।
 
1.मेष राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर शिक्षा, प्रेम और संतान पक्ष पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। रचनात्मक कार्य में आप उन्नति करेंगे। अविवाहितों के संबंध तय होने की संभावना रहेगी। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।
 
2. वृषभ राशि: शुक्र का चौथे भाव में गोचर हो रहा है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है जो आपके लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि करेगा। परिवार में सुख और शांति के साथ ही प्रसन्नता का माहौल बनाएगा। आपकी सेहत से जुड़ी समस्या में भी सुधार होगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर छोटे भाई बहनों का सहयोग दिलाएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। पिता से संबंध मधुर होंगे। आपका झुकाव धर्म की ओर बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और व्यापारी हैं तो धन लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। इस दौरान परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
 
5. सिंह राशि: शुक्र का लग्न भाव में गोचर होगा। शुक्र का गोचर सिंह यानी सूर्य की राशि में हो रहा है। साथ ही सूर्य के साथ युति भी बनेगी। ऐसे में यह गोचर आपको ज्यादा प्रभावित कर सकता है। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। आप वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। 
6. कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। लंबी यात्रा के योग हैं। आयात-निर्यात के व्यापार में लाभ मिल सकता है। कला के क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं।
 
7. तुला राशि : शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में आप पर इसका शुभ प्राभव होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
8. वृश्चिक राशि : शुक्र का गोचर दसवें भाव में होगा। इस दौरान आप नौकरी तरक्की करेंगे। आयात-निर्यात से जुड़ा व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। 
 
9. धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र गोचर कर रहे हैं। पिता से संबंध बनाकर रखेंगे तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा और तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। 
 
10. मकर : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम ला रहा है। आकस्मिक घटना और दुर्घटना के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को सतर्क रहना होगा। व्यापार में भी सतर्कता बरतें। हालांकि आर्थिक रूप से यह गोचर शुभ माना जा रहा है।
 
11. कुंभ राशि: शुक्र का सातवें भाव में गोचर होगा। सिंह का शुक्र और सूर्य आपके लिए शुभ साबित होगा। आप वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। सेहत में सुधार होगा। अर्थ से जुड़े मामले निपटा पाएंगे। प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। 
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आपके शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का कार्य कर सकते हैं। आपको इस अवधि के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी