Surya ka rashi parivartan 2025: 17 अगस्त 2025 रविवार के दिन सूर्यदेव अपनी स्वयं की राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने को सिंह संक्रांति कहते हैं। कुंडली में सूर्य दोष है, तो उसे सूर्यदेव से जुड़ी वस्तुओं का खासकर दान करना चाहिए। जैसे कि तांबा, गुड़ आदि। इस दिन सूर्य मंत्र के साथ सूर्यदेव की विशेष पूजा जरूर करना चाहिए। आओ जानते हैं 5 राशियों पर सिंह के सूर्य का प्रभाव।