Weekly Forecast | नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

मेष -
 
अपने आसपास की चिंताओं से छुटकारा पाने के लिए अपने अंदर की आवाज को सुनने की कोशिश करें, अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पीला
 
वृषभ-
 
कार्यक्षेत्र पर चीजों को लेकर सतर्क रहें। एकाग्रता की कमी के चलते कुछ समस्याएं हो सकती हैं। बजट बनाकर चलने की कोशिश करें। फिजूल करने की आदत से बचें। रोमांस के लिए समय अच्छा है। आपका साथी आपके विचारों से खुश होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन
 
मिथुन-
 
कार्यक्षेत्र पर काम के दबाव के चलते काफी समय देना पड़ सकता है जिससे पर्सनल लाइफ में समस्या हो सकती है। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह ठीक है। किसी स्कीम में निवेश किया पैसा वापस पाने में कामयाब होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। चीजों को जरूरत से ज्यादा खाने-पीने से बचें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सीनियर आपसे अपना पर्सनल काम करवाना चाहेगा। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप चीजों को लेकर पहले से ही स्पष्ट रहें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। पढ़ाई में किसी विशेष विषय पर ज्यादा ध्यान देंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
सिंह-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए बेहतर होगा कि सब कुछ भूलाकर काम पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में बड़बोलेपन से बचने की कोशिश करें, वरना घर में वाद-विवाद के चलते माहौल खराब हो सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क ब्लू
 
कन्या-
 
करियर के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके द्वारा किया गया कोई काम भविष्य में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलने वाला साबित होगा। पढ़ाई के लिए समय अच्छा चल रहा है। पढ़ाई में सफलता के योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद
 
तुला-
 
कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी सहकर्मी के साथ विवाद के चलते मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। अपने साथी के साथ किसी भी तरह के झूठे वादे करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करते रहें, लाभ होगा।
 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : टरक्वॉइश
 
वृश्चिक-
 
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कोई आपकी जान-पहचान का व्यक्ति प्रेम प्रस्ताव दे सकता है। लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या सोचते हैं। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। करियर में कोई बड़ा मौका मिलने के योग हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
 
धनु-
 
दोस्तों के साथ गॉसिप का मजा लेंगे। कुछ गॉसिप आप भी इधर-उधर फैला सकते हैं। लेकिन ऐसा करना हो सकता है कि आगे चलकर आपके लिए नुकसानदेह साबित हो। इसीलिए किसी भी तरह की गॉसिपिंग से बचकर रहने की कोशिश करें। परिवार में किसी की मांग के चलते सारा दिन व्यस्त रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : वॉयलेट
 
मकर-
 
काम में जरूरत से ज्यादा व्यस्तता के कारण पर्सनल लाइफ में समस्या हो सकती है। रोमांस को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा। हो सकता है कि शुरू में कुछ परेशानियां हों लेकिन चिंता न करें और चीजों को समय पर छोड़ दें। लाभ होगा। करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम
 
कुंभ-
 
कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी काम को तय सीमा में पूरा कर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी बड़ी बीमारी से बचने के लिए पहले ही परहेज करते रहें, लाभ होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लैवेंडर
 
मीन-
 
रिलेशनशिप को लेकर सतर्क रहें। किसी के साथ दोबारा संबंध सुधारने की कोशिश नाकाम साबित हो सकती है। इसलिए रिश्तों को लेकर मेहनत करते रहें तभी लाभ होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। ऊर्जावान रहने के लिए हेल्थ सप्लीमेंट लेना लाभदायक साबित होगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्लू

ALSO READ: जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (3 फरवरी से 9 फरवरी 2020 तक)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी