Weekly Horoscope (13 से 19 सितंबर): इस हफ्ते किसको मिलेगा भाग्य का साथ, क्या कहते हैं आपके सितारे

Weekly Horoscope 2021

साप्ताहिक राशिफल (13 सितंबर से 19 सितंबर 2021 तक) 
 
मेष-
 
इस सप्ताह आपके पढ़ाई में दूसरों से आगे निकलने के योग बन रहे हैं। किसी पारिवारिक स्थिति में एक बुजुर्ग को अपने साथ रखना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह रोमांचभरा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। घर के इंटीरियर में की गई नई सजावट एक स्वागतयोग्य परिवर्तन होगा। किसी चीज के आयोजन के लिए हर तरह से प्रयास करने की आपकी सभी प्रशंसा करेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप की यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित होगा।
 
उपाय- मंगलवार के दिन मंदिर जाकर हनुमानजी को प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन

वृषभ-
 
प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे छात्रों को जॉब के अच्छे ऑफर मिलने की संभावनाएं हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा लालच दिखाने से बचें, वरना वित्तीय मोर्चे पर आप खुद को मुसीबत में पा सकते हैं। किसी करीबी के साथ गपशप करने में आपकी विशेष रुचि हो सकती है। रोमांस के योग बन रहे हैं। प्रेम की तलाश कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आप जैसा व्यक्तित्व दर्शाते हैं, दूसरे आपसे वैसे ही उम्मीद करते हैं। आपके द्वारा दिखाए गए व्यक्तित्व के चलते कोई आपसे मदद मांगने से हिचकिचा सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपको सौंपा गया कोई काम सुचारु रूप से आगे बढ़ेगा।
 
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

मिथुन-
 
कार्यक्षेत्र पर आपके एक अपरिहार्य सदस्य बनने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करें और बचत पर ध्यान दें। किसी की बॉडी लैंग्वेज से आप कुछ पता कर सकते हैं, इसलिए प्रेम संबंधों में इसका निर्णय लेते हुए कोई निर्णय लें। ऐसे लोगों के संपर्क में रहने की कोशिश करें, जो आपके लिए काफी मायने रखते हैं, क्योंकि आपको भविष्य में उनकी जरूरत हो सकती है। खुश व्यवहार बनाए रखने से घर में तनाव की स्थिति को शांत करने में मदद मिलेगी। किसी व्यक्ति के प्रति आपकी चिंता को देखकर दूसरों को अच्छा महसूस होगा। करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है।
 
उपाय- गणेशजी की पूजा करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गोल्डन

कर्क-
 
इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं, जहां सबसे मिलना मजेदार साबित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर समय अनुकूल चल रहा है। इस सप्ताह आप अपने साथी को लेकर गंभीर हो सकते हैं और रोमांटिक जीवन में एक नए चरण की शुरुआत कर सकते हैं। कहीं छुटि्टयों पर जाकर आनंद उठाने के योग बन रहे हैं जिसमें आधा मजा यात्रा का ही होगा। कोई व्यक्ति जो आपकी काबिलियत पर हमला कर रहा है, उससे लड़ने के लिए आपको बुद्धिमानी से काम लेने की आवश्यकता हो सकती है। आज आप प्राथमिकता के आधार पर कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।
 
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद

सिंह-
 
कार्यक्षेत्र पर आप अपनी गति बढ़ाने और समय सीमा के अंदर किसी काम को पूरा करने में सफल होंगे। एक-दूसरे के साथ पढ़ाई के नोट्स शेयर करना आपके लिए मददगार साबित होगा। किसी के साथ अपनी निजी आर्थिक जानकारी बिलकुल शेयर न करें। व्यस्तता के चलते इस सप्ताह प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल हो सकता है। इस सप्ताह धार्मिक संस्कारों के बढ़ते आपके रुझान के कारण आपके आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ने की संभावना है। आपके द्वारा की गई कोई शुरुआत आपके पक्ष में काम करेगी।
 
उपाय- प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

कन्या-
 
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते खुलकर खर्च कर पाने में समर्थ होंगे। अपने फिटनेस रूटीन में किया गया बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होगा। कोई आपकी समस्याओं को कम करने में आपका साथ देगा, इसलिए चिंता न करें। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या देखने के लिए समय अनुकूल चल रहा है। प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। इस सप्ताह आप काफी उत्साहित नजर आएंगे, इस उत्साह के चलते कार्यक्षेत्र पर आगे बढ़ने की संभावना है। अपने विचारों को लागू करना सबसे संतोषजनक साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा साबित होगा, नए मौके मिलने की संभावना है।
 
उपाय- तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मरुन

तुला-
 
इस सप्ताह सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अनुशासित और संयमित जीवनशैली के चलते अच्छी सेहत प्राप्त करने में सफल होंगे। यह सप्ताह धन के लिहाज से आपके लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। कई स्रोत्रों से धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय रोमांचक रहेगा। आपकी रोमांटिक आकांक्षाएं जल्द ही पूरी होने की संभावना है। इस हफ्ते आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए असाधारण रूप से अनुकूल रहेगा, इसलिए इस समय का अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। इस सप्ताह कुछ अनसुलझी चीजें सुलझ सकती हैं। वर्तमान में आप अपने काम का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करने में कामयाब होंगे।
 
उपाय- शुक्रवार के दिन छोटी बच्चियों को भोजन कराएं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट

वृश्चिक-
 
किसी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जाने की संभावना है जिससे आपकी प्रतिष्ठा में काफी बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा की गई डोनेशन और चैरिटी के चलते आपकी लोकप्रियता में भारी इजाफा होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। इस सप्ताह आपको अपने साथी के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। कहीं घूमने जाने या स्थान परिवर्तन करने से अच्छा महसूस होगा। इस सप्ताह आप नए ग्राहकों को आकर्षित कर कार्यक्षेत्र पर खुद को मजबूती से स्थापित करने में सफल होंगे। किसी कठिन परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
 
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- बेज

धनु-
 
अच्छी आय के संकेत मिल रहे हैं जिससे आपको अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार साबित होगा। आपकी किसी प्रॉपर्टी या घर का कोई काम शुरू कराने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर ये सप्ताह संतोषजनक रहेगा। कोई क्या कहता है या करता है, इस पर विशेष रूप से ध्यान दें, क्योंकि आपको बाद में इस जानकारी की आवश्यकता हो सकती है। इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर काम की गति को बढ़ाने का प्रबंध करने में सफल होंगे। मैन्युफैक्चरर्स के लिए समय अनुकूल चल रहा है। किसी बड़े ऑर्डर के मिलने की संभावना है।
 
उपाय- विष्णुजी की पूजा करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- स्मोकी ग्रे

मकर-
 
धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह लाभदायक साबित होगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत रहेगी और आपको धन कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी समारोह या पार्टी में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। किसी के द्वारा दिए गए रेड कार्पेट ट्रीटमेंट से आप काफी प्रभावित होंगे। किसी बीमारी से प्रभावित चल रहे लोग उसे नियंत्रित करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में आनी शुरू होंगी, विशेष रूप से ऐसे लोगों के लिए जिन्होंने नई शुरुआत की है।
 
उपाय- गरीबों में काले और नीले कंबल का दान करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पर्पल

कुंभ-
 
इस सप्ताह इससे पहले कि आपके जीवन में परेशानियां और गलतफहमियां बढ़ें, अपने जीवनसाथी के शक को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करें। अपने साथी के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी समस्या नहीं होगी। किसी से क्यू लें और उसी के अनुसार कार्य करें। कार्यक्षेत्र पर आप अधिक से अधिक काम लेने की कोशिश कर रहे हैं जिसे संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है, इसलिए उतना ही काम लें जितना कि आप संभाल सकें। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आपको फालतू खर्चों को रोकने में मदद मिलेगी। पढ़ाई में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलने की संभावना है।
 
उपाय- शनिवार के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

मीन-
 
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। धैर्य रखते हुए मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। इस समय कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया देना समय की मांग है। किसी को खुश करना लगभग असंभव लग सकता है, लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से सफलता जरूर मिलेगी। आपके रोमांटिक प्रयासों की जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है, इसलिए जीवन में रोमांस के लिए तैयार रहें। अकेले यात्रा करने से अच्छा किसी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बनाना सही निर्णय होगा। इस हफ्ते आप घर के कामों में किसी की मदद लेने का प्रबंध करने में कामयाब होंगे।
 
उपाय- पीले वस्त्रों का उपयोग करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हल्का नीला


ALSO READ: Astrology Muhurat : 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक मुहूर्त, यहां पढ़ें

ALSO READ: श्राद्ध पक्ष : क्या होता है तर्पण और पिंडदान करना, खुद ही कैसे करते हैं ये कर्म, जानिए

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी