Weekly horoscope 2023: साप्ताहिक राशिफल, मेष से मीन राशि के लिए क्या कह रहा है नया सप्ताह (पढ़ें 15 से 21 मई तक)

यहां आप जानिए मई महीने के नए हफ्ते 15 से 21 मई 2023 (Weekly Forecast 15-21 May 2023) तक का साप्ताहिक राशिफल। जिसमें आप जानेंगे रोमांस, शेयर मार्केट, परिवार, करियर, व्यापार, धन, शिक्षा, सेहत, नौकरी आदि के बारे में का भविष्‍यफल। मेष से मीन राशि वालों के लिए क्या खास जानकारी लेकर आ रहा हैं नया सप्ताह। यहां पढ़ें... 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 15 मई से 21 मई 2023) 
 
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल)
 
इस हफ्ते वर्कफ्रंट पॉजिटिव रहेगा। स्किल्स पर ध्यान दें, तरक्की मिलेगी। मनी मैनेजमेंट को स्ट्रॉन्ग बनाना होगा। इस वीक अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। परिवार से प्यार व सपोर्ट मिल सकता है। रिश्ते की बेहतरी के लिए समय निकालें। मैरीड लाइफ में बातचीत पर फोकस करें। किसी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। हफ्ते के आखिर में छुट्टी एंज्वॉय करेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी अपने पास रख लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करनी होगी। एकेडमिक लेवल पर आगे बढ़ पाएंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सिल्वर

वृषभ (अप्रैल 21 से मई 20)
 
यह हफ्ता खुशियों से भरा रहेगा। आप हेल्थी व पीसफुल भी बने रहेंगे। बिजनेस की सफलता से संतुष्ट होंगे। कुछ रिटॉयरमेंट प्लान को इंपॉर्टेंस देंगे। फैमिली में तनाव बना रह सकता है। अच्छे रिश्तों संग अपनापन फील होगा। लाइफ पार्टनर संग रोमांटिक हो जाएंगे। एक लॉन्ग ड्राइव रिफ्रेशिंग साबित होगी। प्रॉपर्टी डील आपके हिसाब से नहीं होगी। सोशल वर्क करने पर अच्छा लगेगा। स्टूडेंट इंटर्नशिप से कुछ सीख पाएंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : डॉर्क येलो

मिथुन (21 मई से 21 जून)
 
आप फिजिकली फिट व फ्रेश फील करेंगे। फ्यूचर पैसों के मामले में ब्राइट रहेगा। करियर ग्रोथ में कुछ चैलेंज आ सकते हैं। अपनों संग रिश्ते में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ करीबी महसूस होगी। वीकएंड पर यात्रा मजेदार साबित होगी। लोगों की हेल्प से प्रॉपर्टी बेनिफिट होगा। स्टडी स्किल्स से सक्सेस मिल जाएगी।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम

कर्क (जून 22-जुलाई 22)
 
ऑफिस, घर में सिचुएशन अच्छी रहेगी। करियर में खूब तरक्की मिल सकती है। गर्मजोशी से फैमिली बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। अच्छे इन्वेस्टमेंट प्लान की जरूरत है। हसबैंड-वाइफ प्यारभरे पलों को सहेजें। वीकएंड में पिकनिक पर जा सकते हैं। घर खरीदने वालों को सही डील मिलेगी। इस हफ्ते चैरिटी करना अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपके ग्रेड सुधर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाइट रेड 

सिंह (23 जुलाई से 23 अगस्त)
 
इस सप्ताह पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपनों से स्ट्रॉन्ग सपार्ट मिलेगा। वर्कआउट, डाइट से हेल्थ अच्छी रहेगी। इस वीक अपने खर्चों पर कड़ी नजर रखें। रिश्ते में प्यार की फीलिंग को शेयर करेंगे। बिजनेस प्वॉइंट से यह हफ्ता ठीक नहीं है। अपने गोल्स पर फोकस करने पर जोर दें। आपको अचानक जर्नी पर जाना पड़ेगा। रोड ट्रिप आपके लिए आरामदायक रहेगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट से बेनिफिट होगा। सोशल वर्क से आपको अच्छा फील होगा। पढ़ने वाले बच्चे टीचर से तालमेल बिठाएं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ग्रीन

कन्या (24 अगस्त से 23 सितंबर)
 
इस हफ्ते फाइनेंशियल सक्सेस मिलेगी। सेहत के लिए रूटीन में बैलेंस बना लें। वर्क प्लेस पर मुश्किल का सामना होगा। फैमिली के साथ इमोशनली अटैच होंगे। बेटरहॉफ के साथ भी लगाव गहरा होगा। छुट्टी में अपनों के साथ समय बिताएंगे। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। लोगों की मदद से उदारता अनुभव करेंगे। असाइनमेंट एक्स्ट्रा एफर्ट से पूरा होगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पर्पल

तुला (24 सितंबर से 23 अक्टूबर)
 
इस वीक मौके व चुनौतियां दोनों मिलेंगी। करियर भी आपका ब्राइट दिख रहा है। समझदारी से परिवार की समस्या दूर करें। स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली सही रखें। दांपत्य जीवन में करीबी बढ़ सकती है। पिछले निवेशों से ठीक-ठाक रिटर्न मिलेगा। नई जमीन व घर खरीदने की सोच सकते हैं। अपने पड़ोसी की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। बच्चे क्लास व टाइम मैनेजमेंट में चेंज लाएं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ग्रे

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 22 नवंबर)
 
कई फील्ड में एचीवमेंट आपको मिलेगी। सेल्फ केयर व माइंडफुलनेस पर ध्यान दें। लोन प्लानिंग से पैसों की दिक्कत दूर होगी। लीडरशिप को बढ़ाएं, फ्यूचर में ग्रोथ होगी। रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें। शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ सकता है। ट्रैवलिंग के जरिए कल्चर एक्सप्लोर करेंगे। प्रॉपर्टी को बढ़ाएं, आगे फायदा होगा। नेटवर्किंग व कनेक्शन से अच्छे मौके मिलेंगे। कॉलेज में ई-लर्निंग मददगार साबित होगी।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ब्राउन

धनु (23 नवंबर से 21 दिसंबर)
 
मैरीड लाइफ में रोमांचक बदलाव आएगा। आर्थिक तौर पर भी समय अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर कठिनाई को दूर कर पाएंगे। फैमिली ट्रेडिशन आपके लिए हेल्पफुल होगा। छोटे-छोटे बदलाव करने से आप फिट रहेंगे। कुछ लोग साहसिक काम कर सकते हैं। होम इम्प्रूवमेंट से प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ेगी। जो जरूरतमंद है, उनके लिए कुछ करें। हाइब्रिड लर्निंग की तरफ शिफ्ट होंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच

मकर (22 दिसंबर से 21 जनवरी)
 
यह हफ्ता आपके लिए उम्मीद से भरा है। बचत करना व बजट बनाना बहुत जरूरी है। आप हेल्दी रहेंगे, एनर्जेटिक फील करेंगे। विवाहित जोड़े अपनी ग्रोथ पर ध्यान देंगे। बच्चों के साथ रिश्ते अच्छे रहने वाले हैं। पेशेवर तौर पर खुद पर काम करना होगा। प्रॉपर्टी में पैसा लगाना इस वीक सही रहेगा। हर हफ्ते ट्रैवल आपके लिए सही नहीं है। आप घर का मेकओवर करने की सोचें। पर्सनॉलिटी ग्रूमिंग करने से बेनिफिट होगा। स्टूडेंट्स रिसर्च वर्क पर विचार करेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : डॉर्क ब्लू

कुम्भ (22 जनवरी से 19 फरवरी)
 
खुद की देखभाल करें, सेहत अच्छी रहेगी। रिचार्ज होने के लिए रेस्ट करना होगा। मनी सिक्योरिटी को प्रायोरिटी देनी होगी। अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आप करियर में संतुष्टि का अनुभव करेंगे। रिलेशनशिप को लंबे समय तक बनाए रखें। सेल्फ डिस्कवरी पर फोकस करना चाहिए। इस हफ्ते पैसों को ठीक से मैनेज करें। 
सोशल फ्रंट आपका काफी बेहतरीन रहेगा। ग्रुप लर्निंग के जरिए काफी नॉलेज बढ़ेगी।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : व्हाइट

मीन (20 फरवरी-मार्च 20)
 
इस वीक फाइनेंशियली स्टेबल रह पाएंगे। लव्डवंस आपका साथ देंगे, मोटिवेट करेंगे। पैसे बचाना भी आपके लिए सही रहेगा। साथी के साथ प्यार बढ़ने की उम्मीद है। अपनी केयर करें, आप फिट रह पाएंगे। वर्कप्लेस पर खुद को क्रिएटिव फील करेंगे। आपको इस हफ्ते कोई यात्रा टालनी होगी। नए प्लॉट पर ध्यान देने का टाइम है। 
पढ़ाई में काफी टॉप पर रहने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लाइट ग्रीन

Weekly Horoscope 2023 
ALSO READ: Apra Ekadshi के 11 दान, व्रत पारण के शुभ मुहूर्त के साथ लिस्ट नोट कर लें, मिलेगा हर संकट का समाधान

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी