Weekly forecast 2023: क्या लेकर आया है नया सप्ताह आपके लिए, जानें साप्ताहिक राशिफल (23 से 29 अक्टूबर)

Weekly forecast 2023 in Hindi : यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं नए सप्ताह के राशिफल से संबंधित खास जानकारी। इस नए सप्ताह का राशिफल की श्रृंखला में आप जानेंगे 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक के सप्ताह के भविष्यफल को लेकर एक क्लिक पर पूरी जानकारी- 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक)
 
मेष (मार्च 21-अप्रैल 20)
 
बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।
परिवार के लोग धार्मिक कर्मों में व्यस्त रहेंगे।
काम में सफल होने के लिए अथक प्रयास की जरूरत है।
लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है।
पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए मसालों से दूर रहें।
ब्रेक मिलेगा और इसे खूब एंज्वॉय करेंगे।
परिवार के किसी सदस्य के लिए तोहफा ले सकते हैं।
छात्रों को जल्द ही स्कॉलरशिप मिल सकता है।
लोगों की भलाई करने का मौका मिलेगा।
 
शुभ अंक: 9
शुभ रंग : ब्राउन

वृषभ (21 अप्रैल-20 मई)
 
कुछ लोगों के सप्ताह की शुरुआत जीत से होगी।
कामकाजी जीवन में लीडर की भूमिका निभांएगे।
व्यवसाय से जुड़े अहम फैसले कर सकते हैं।
अपने पार्टनर की कही-अनकही बातों पर ध्यान दें।
स्वस्थ लोगों से प्रभावित होंगे और सेहत पर ध्यान देंगे।
पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए सतर्कता बरतें।
कृषि भूमि में निवेश करने से फायदा मिल सकता है। 
अपने मन का कुछ करने से खुशी मिलेगी।
 
शुभ अंक: 11
शुभ रंग : ब्लू

मिथुन (21 मई-21 जून)
 
कार्यस्थल पर किसी के साथ बहस हो सकती है।
अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
इस सप्ताह पति-पत्नी का अच्छा वक्त बीतेगा।
किसी नई योजना में पैसे लगाने की जल्दबाजी न करें।
लंबे समय से बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
प्लॉट गिरवी रखने की वजह से परेशानियां बढ़ेंगी।
लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने से लाभ मिलेगा।
छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए पहचान मिलेगी।
 
शुभ अंक: 7
शुभ रंग : लाइट रेड 

कर्क (जून 22-जुलाई 22)
 
इस सप्ताह आप सभी चुनौतियों को स्वीकार कर लेंगे।
कार्यस्थल में अपने जूनियर्स को गाइडेंस दे सकते हैं।
शेयर में पैसा लगाने से फायदा मिल सकता है।
वैवाहिक जीवन में शानदार बदलाव दिखेगा।
सेहत की ओर ध्यान देने से स्वास्थ्य लाभ होगा।
युवाओं को करियर के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
ट्रैवलिंग करते वक्त किसी तरह का रिस्क न लें।
पोजिटिव रहने से लाइफ अच्छी रहेगी।
 
शुभ अंक: 1
शुभ रंग : गोल्डन

सिंह (जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपका सहयोगी व्यवहार ऑफिस में पॅजिटिव माहौल बनाएगा।
परिवार की अनदेखी करना सही नहीं होगा।
घर के खर्चों को आय के स्रोतों से मैनेज कर सकते हैं।
अपने जीवनसाथी की भावनात्मक जरूरतों का ख्याल रखें।
लंबी यात्रा के दौरान मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
प्लॉट खरीदने से पहले प्राथमिकताएं तय कर लें।
कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं।
समाज सेवा करने से लोकप्रियता बढ़ सकती है।
छात्र किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
 
शुभ अंक: 6
शुभ रंग : मैजेंटा

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर)
 
समय पर सही फैसले लेने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
घर के कामकाज में अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़ें।
पारिवारिक संबंधों में अचाकन काफी नजदीकियां बढ़ेंगी।
जीवनसाथी से हो रही अनबन दूर हो जाएगी।
इस सप्ताह जिम या फिटनेस प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगे।
ऑफिस में जूनियर्स के साथ बहस करने से बचें।
जिस लंबे टूर पर जा रहे हैं, वह सफल होगा।
इस सप्ताह रेफ्रिजरेटर या कोई कीमती सामान खरीदेंगे।
किसी से वायदा करने से पहले सोच-विचार करें।
 
शुभ अंक: 2
शुभ रंग : ऑरेंज

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर)
 
बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है।
माता-पिता की सलाह भविष्य में काम आएगी।
निवेश में जो घाटा हुआ है, उसकी भरपाई हो जाएगी।
सप्ताह अंत में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
तकनीकी कौशल को बढ़ाने से लाभ मिलेगा।
यात्रा करते समय कुछ सुखद पल बीतेंगे।
सपनों का घर बनाने के लिए प्लॉट की खोज पूरी होगी।
छात्रों प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होंगे।
दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहें।
 
शुभ अंक: 2
शुभ रंग : ऑरेंज

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
 
आपकी प्रभावशीलता पेशेवर मोर्चे पर आगे ले जाएगी।
मुनाफा कमाने के लिए सही निवेश जरूरी है।
इस सप्ताह परिवार के लिए कुछ समझौते करने होंगे।
गुस्सा, पति-पत्नी के रिश्ते में खटास भर सकता है।
नेगेटिविटी से दूर रहकर मन को शांत रख सकते हैं।
कुछ लोग कामकाज से ब्रेक लेकर घूमने जा सकते हैं।
किसी अनजान व्यक्ति को घर किराए पर देने से बचें।
करीबी दोस्त के साथ भविष्य की योजना पर चर्चा करेंगे।
 
शुभ अंक: 5
शुभ रंग : ग्रीन

धनु (नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
ऑफिस का माहौल काफी एनर्जेटिक रहेगा।
बच्चे बड़ों के सपने पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे।
एक्स्ट्रा इनकम के लिए नए सोर्स की तलाश करें।
लंबे समय बाद पार्टनर किसी टूर से घर लौटेगा।
पुरानी बीमारी दूर करने के लिए सावधानी बरतें।
किसी टूर पर जाते समय मौसमी बदलाव पर नजर रखें।
प्लॉट खरीदने की योजना बनाते समय सावधानी बरतें।
इस सप्ताह वित्तीय तनाव हो सकता है।
छात्र ग्रूप स्टडी की मदद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
इंस्टेंट फैसले लेना आपके हित में रहेगा।
 
शुभ अंक: 3
शुभ रंग : सैफ्रॉन

मकर (22 दिसंबर-21 जनवरी)
 
इस सप्ताह निर्णय लेने का आपका कौशल काम आएगा।
माता-पिता को आपके गाइडेंस की जरूरत होगी।
जैसे-जैसे सप्ताह गुजरेगा, वित्तीय लाभ बढ़ेगा।
जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय रहेगा।
प्रेग्नेंसी में जटिलताओं से बचने के लिए अपना ध्यान रखें।
इस सप्ताह यात्राएं असुरक्षित और तनावपूर्ण हो सकती हैं।
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर शॉर्टकट से दूर रहें।
गैर जरूरी चीजों से दूर रहें।
 
शुभ अंक: 18
शुभ रंग : येलो

कुम्भ (22 जनवरी-19 फरवरी)
 
आपकी मार्केटिंग स्किल काफी फायदेमंद साबित होगी।
दूसरों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखें।
युवाओं को अपने काम के लिए पेरेंट्स की मदद लेनी पड़ेगी।
इस सप्ताह म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
किसी इवेंट के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे।
व्यायाम करते हुए चोट लग सकती है, अलर्ट रहें।
कुछ लोगों को थकाऊ और नीरस यात्रा करनी पड़ेगी।
प्लॉट खरीदने से पहले डॉक्टयूमेंट जरूर चेक करें।
विदेश जाकर पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है।
 
शुभ अंक: 11
शुभ रंग : लाइट पिंक

मीन (फरवरी 20-मार्च 20)
 
लगातार कड़ी मेहतन से घर में खुशियां आएंगी।
इस सप्ताह कोई फायदेमंद डील हो सकती है।
अपने पार्टनर को मनाने में काफी वक्त जा सकता है।
एक्टिव रहने के लिए फिटनेस पर ध्यान दें।
ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समय बिताना रिफ्रेशिंग लगेगा।
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान सतर्क रहें।
नया घर बनाने की योजना जल्द ही सच होगी।
छात्रों को अपने टीचर्स से पूरा सपोर्ट मिलेगा।
लंबे समय से लंबित निर्माण का काम शुरू होगा।
 
शुभ अंक: 18
शुभ रंग : पीच


ALSO READ: Dussehra 2023 : पूरे भारत में 5 जगह मनाया जाता है अनोखा दशहरा उत्सव

ALSO READ: Dussehra 2023 : विजयादशमी और दशहरा में क्या अंतर है?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी